RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत!लाभार्थी सम्मेलन, प्रबुद्धजनों से संपर्क से समर्थन, टिफिन बैठक सहित जनसभा।

बिहिया/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 जून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े भोजपुर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमो मे शामिल हुए।
राष्ट्रीय महामंत्री का जिला के प्रवेश द्वार कोईलवर मे प्रवेश करते ही जिला के नेताओं और कार्यकताओं द्वारा भब्य स्वागत किया गया।
कुल्हड़िया स्थित ड्रीम मैरेज हाँल मे संदेश विधानसभा लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित किया और केन्द्र सरकार की नौ वर्षो की उपलब्धियो को गिनाते हुए जन जन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होने लाभार्थियों को सम्मानित भी किया।
आरा मे सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रबुद्धजनो से उनके घर जा कर सम्पर्क किया और सरकार के नौ वर्षो की उपलब्धियो पर विस्तार से उनके साथ परिचर्चा की। सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम मे आरा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुदामा सिंह,उदय लाल,डाँ. जितेन्द्र सिंह और कारीसाथ मे रिटायर्ड मेजर राणा प्रताप सिंह से संपर्क कर नौ साल बेमिसाल की बात की।
आरा पावरग्रिड सभागार मे राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रदेश प्रभारी ने वरिष्ठ कार्यकताओ के साथ टिफिन बैठक पर नौ वर्षो की उपलब्धियो पर चर्चा की।
विनोद तावड़े शाहपुर विधानसभा के बिहिया हाईस्कूल मैदान मे जनसभा मे शामिल होते हुए नौ साल बेमिसाल और गरीब कल्याण की बात कही।
कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहें।

Related posts

दिल्ली विश्वविद्यालय में डिजिटल इंडिया टॉक शो सह इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया।

rktvnews

कैबिनेट ने बिहार के बिहटा में 1413 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नए सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी।

rktvnews

पंद्रहवें वित्त आयोग ने कर्नाटक के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए अनुदान जारी किया।

rktvnews

पटना: जायज मांगों के समर्थन में आखिरी सांस तक करेंगे सत्याग्रह: विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी एवं अभियंता संघ

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम, सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन आदि को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

आक्रोश रैली की सभा में युवाओं ने लिया हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प।

rktvnews

Leave a Comment