RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

जोबट से रेस्क्यू कर वन विहार उपचार के लिये लाये नर तेंदुआ शावक की मृत्यु।

भोपाल/मध्यप्रदेश 29 दिसंबर।सामान्य वनमंडल अलीराजपुर के जोबट परिक्षेत्र के ग्राम छोटा उण्डवा से रेस्क्यू कर एक नर तेन्दुआ शावक को अलीराजपुर डिपो परिसर में रखा गया था। शावक की अत्यंत कमजोर स्थिति को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार शावक को 23 अगस्त को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में उपचार के लिये लाया गया था। तेंदुआ शावक को क्वारेन्टाईन बाड़े में रखकर उसका समुचित उपचार एवं देखभाल की गई। क्वारेन्टाईन अवधि पूरी होने के बाद इस शावक को स्वस्थ हालत में तेंदुआ हाउसिंग में स्थानांतरित कर दिया गया था।
दिनांक 28 एवं 29 दिसम्बर 2023 की दरम्यानी रात में इस तेंदुआ शावक की मृत्यु हो गई। शव का पोस्टमार्टम वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता एवं वन्यप्राणी चिकित्सक, वाईल्ड लाईफ एस.ओ.एस. डॉ. रजत कुलकर्णी ने संयुक्त रूप से किया। तेंदुआ शावक की मृत्यु का कारण निमोनिया होना पाया गया। तेंदुआ शावक के शव का सेम्पल एकत्रित कर परीक्षण के लिये स्कूल आफ वाईल्डलाईफ फॉरेंसिक हैल्थ जबलपुर भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुआ शावक के शव का वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन विहार के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया।

Related posts

आजमगढ़:पूर्वांचल के लोक कलाकार अरविंद चित्रांश का हुआ बिहार में सम्मान।

rktvnews

एनएचपीसी ने प्रस्तावित 750 मेगावाट क्षमता वाली कुप्पा पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने हेतु गुजरात सरकार के जीपीसीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

एम्‍स रायपुर वामपंथी उग्रवाद के भय से शांति, प्रगति और अवसरों की ओर छत्तीसगढ़ की यात्रा का प्रतीक है: उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर : हरि नारायण टेन प्लस टू इंटर कालेज मे मशाल खेल प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

एमकेएस कालेज : नये प्रधानाचार्य ने संभाला पदभार।

rktvnews

स्वतंत्रता में साहित्यकारों औऱ कवियों की विशेष भूमिका

rktvnews

Leave a Comment