RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर चला महासफाई अभियान।

नगर परिषद गढ़वा एवं नगर पंचायत नगर उंटारी के सहयोग से अभियान सफलतापूर्ण सम्पन्न।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)25 जनवरी।आज राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2026 के अवसर पर गढ़वा जिले के अधिसूचित सभी पर्यटक स्थल एवं सार्वजनिक स्थलों में महा सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, गढ़वा एवं जिला पर्यटन कार्यालय, गढ़वा द्वारा आयोजित कि गई, जिसमें नगर परिषद गढ़वा एवं नगर पंचायत नगर उंटारी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके सहयोग यह महा सफाई का अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
महा सफाई अभियान के दौरान जिले के प्रमुख पर्यटन एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की गई, जिनमें प्रमुख रूप से पर्यटन स्थल श्री बंशीधर राधिका जी मंदिर (श्रेणी A), माँ गढ़देवी मंदिर (श्रेणी B), राजा पहाड़ी शिव मंदिर (श्रेणी C), रामलला मंदिर (श्रेणी D) गोसायबाग मैदान (श्रेणी D) शामिल हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों में भी महा सफाई अभियान चलाई गई जिसमें मुख्य रूप से अंतरराज्यीय बस स्टैंड, गढ़वा एवं अन्य चिन्हित स्थल शामिल हैं।
उक्त मौके पर नगर परिषद गढ़वा एवं नगर पंचायत नगर उंटारी के संबंधित पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी एवं सफाई कर्मी आदि उपस्थित थें, जिन्होंने इस महा सफाई अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही आम जनों से पर्यटक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ सुथरा रखने एवं साफ सफाई के प्रति सजग रहने की अपील की।

Related posts

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अधिप्राप्ति वर्ष 23-24 में किसानों से धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

120 यूनिट ब्लड स्टोरेज कैबिनेट रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर इकाई को समर्पित!पीड़ितों की सेवा में सहयोग के लिए सदैव तत्पर:बबलू सिंह (होटल ग्रैंड प्रोपराइटर)

rktvnews

दुमका :प्लास्टिक प्रबंधन केंद्र का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

देश में मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति पर अपडेट।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षव सचिव के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस।

rktvnews

Leave a Comment