RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:नशामुक्त गिरिडीह के संकल्प को मिला जनसमर्थन, खोरीमहुआ में अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )25 जून।निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय, खोरीमहुआ में अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशीले एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त, रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता, वैभव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, धनवार, गांव, तिसरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनसहभागिता, सामाजिक जागरूकता एवं सामूहिक जिम्मेदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर नशे के दुष्प्रभावों, उससे होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रशासन एवं पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की सूचना मिले तो उसकी जानकारी प्रशासन को दें, ताकि ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।
उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने अपने संबोधन में नशामुक्त समाज की दिशा में सामुदायिक सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जागरूकता ही नशे के विरुद्ध सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने की अपील की।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ भी दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, गांव एवं समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, वहीं एलईडी वाहन के जरिए जागरूकता संबंधी संदेशों एवं लघु फिल्मों का प्रदर्शन कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, छात्र-छात्राएं, युवा एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण का सशक्त संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) में शीर्ष नेतृत्व के लिए भारत की दावेदारी पेश।

rktvnews

भोपाल:भाषा और संस्कृति एक-दूसरे के हैं पूरक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने राम नवमी पर श्री राम जानकी तपोवन मंदिर निवारणपुर, रांची में पूजा – अर्चना कर राज्य की उन्नति , सुख- शांति और खुशहाली की कामना की।

rktvnews

भोजपुर:सरस्वती पूजा पर महुली गंगा घाट पर महा आरती का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पीरो में की अगिआंव एवं तरारी विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment