
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मई।सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट आरा के तत्वावधान में ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी संजय राय की अध्यक्षता में स्थानीय नागरिक प्रचारिणी में वृद्ध की समस्या एवं समाधान पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमार विजय ने किया।इस मौके पर शिक्षक पंकज भट्ट,हम के प्रदेश प्रवक्ता गिरधारी सिंह, जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता कुमुद रंजन दुबे, समाजसेवी राम प्रकाश यादव, रजनीश पांडेय उपस्थित हुए।कार्यक्रम का उद्घटान गणेश वंदना से की गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट हमेसा से सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेता है। ट्रस्ट से जुड़े सभी लोग वृद्धाश्रम के साथ साथ वृद्ध के सेवा में सदैव लगे रहते है। वृद्ध की सेवा करना हम सभी के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए। वृद्ध हमारे समाज के लिए वो पूंजी है जिसे संरक्षित रखने की जरूरत है।आज के नवजवान पीढ़ी को इनके अनुभव का लाभ लेना चाहिए। बहुत सी जानकारी किताबो से नही बल्कि अनुभव से ही आती है इसलिए वृद्ध की सेवा करनी चाहिए। इनलोगो ने समाज के लोगो से अपील करते हुए कहा कि आप सब भी अपने आस पास वृद्ध की सेवा में लगे रहिए और उनके जीवन के अनुभव का लाभ लेकर सामाजिक कार्यो में योगदान दीजिए।
वही शिक्षक सह कलाकार पंकज भट्ट ने कहा कि आज नाट्यकला में भी वृद्ध कलाकार का अभाव है जिससे आज के नवयुवक कलाकारों को कला के पुराने तौर तरीकों को सीखने के लिए नही मिल रहा है। कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाविद कॉलेजयूनी के संस्थापक शशि रंजन तिवारी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में रामपुकार सिंह, अहिराम पासवान,कुंदन राज सिंह, हरि शंकर , मीना सर,सोनू पासवान, विजय सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद, प्रकाश श्रीवास्तव, अजित यादव समेत कई थे।
