RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न, उपायुक्त ने सभी का जताया आभार।

RKTV NEWS/जमशेदपुर( पूर्वी सिंहभूम )03 अक्टूबर।पूर्वी सिंहभूम जिले में दुर्गा पूजा का समापन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रतिमा विसर्जन सहित संपूर्ण आयोजन प्रशासनिक तैयारियों एवं सामुदायिक सहयोग के कारण सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पूजा समितियों, केंद्रीय शांति समिति, एडीआरएफ टीम, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, नियुक्त दण्डाधिकारियों सहित समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस बल एवं जिला के नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के सफल संचालन में केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों, पूजा समितियों, स्वयंसेवकों एवं मीडिया की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने परस्पर सहयोग, अनुशासन एवं सौहार्द का परिचय दिया, जिसके कारण जिले में कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने विशेष रूप से विभिन्न पूजा समितियों का आभार जताया, जिन्होंने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए भीड़-प्रबंधन, विसर्जन-व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण में सहयोग दिया। साथ ही, एडीआरएफ व सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवानों ने घाटों व प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया और जिला पुलिस बल ने सतर्कता व तत्परता के साथ चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की।
अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं यातायात व्यवस्था को लेकर किए गए व्यापक प्रयासों की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी के आपसी समन्वय, अनुशासन एवं सहयोग से दुर्गा पूजा एवं विसर्जन का सफल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण आयोजन सम्भव हो पाया, जो जिले की सामूहिक एकजुटता और संस्कृति की पहचान है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाल चिदंबरम के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:बहियारा से कचरा डंपिंग केंद्र को दूसरे जगह किया जाए स्थानांतरित: सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर: विश्व यक्ष्मा दिवस पर सदर अस्पताल के ए.एन.एम प्रशिक्षण स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:शास्त्रीय गायक देवनंदन मिश्रा का पांचवां स्मरण दिवस आयोजित!शिष्यों को गायन और वादन का प्रशिक्षण देकर अमर हो गये:आचार्य भारत भूषण

rktvnews

एआईएनएससी 2023 : आईएनएस शिवाजी, लोनावाला में अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में एनसीसी के नौसेना विंग कैडेटों ने उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दौरान छात्रों से बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment