RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)21 जनवरी।उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अस्पताल प्रबंधक को मैटरनल डेथ के कारणों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिले में संचालित कुल 63 ममता वाहनों की संख्या में वृद्धि करने का निर्देश भी दिया गया, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा सके।
बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापित VLE के माध्यम से पंचायत-वार कैंप लगाकर ई-केवाईसी कराने हेतु सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त दिनांक 30 जनवरी 2026 से संचालित कुष्ठ निवारण अभियान की प्रगति एवं आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

Related posts

कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अशोक राम ने पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

सेवा के लिए समाजसेवी मो मजहर हसनैन को मिला सम्मान।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जलभराव के सम्बन्ध में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:कृषि उन्नति योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रेक्षागृह में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

होली पर रंगों से हो जाए स्किन एलर्जी, तुरंत अपनाएं 5 घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम।

rktvnews

Leave a Comment