
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जुलाई। बुधवार को अगिआंव विधानसभा के अगिआंव प्रखंड जदयू BLA मनोनयन समीक्षा बैठक प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव कि अध्यक्षता में के सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस (अगिआंव) में ही आयोजित की गई।बैठक में BLA मनोनयन कार्यक्रम के प्रभारी विद्यानंद विकल द्वारा पंचायत वार BLA मनोनयन की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने सरकार की 20 साल की उपलब्धियों की चर्चा की। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमारद्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रु. से 1100 रु. करने और घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया एवं कहा की इन जनउपयोगी कार्यों से पूरे प्रदेश वासियों को काफी लाभ होगा।जिला संगठन प्रभारी राजकिशोर दांगी, पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद, विधानसभा प्रभारी मंटू उपाध्याय, जिला प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, जियाउल वारसी, प्रवीण वारसी, प्रवीण राम ने भी अपनी बातों को रखा।इस मौके पर श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज कुमार झमन,लोहा महतो, धर्मेंद्र सिंह यादव,उमेश कुशवाहा, ब्रजेश राय, मदन यादव, गौरीशंकर शर्मा, राजनरायन उपाध्याय, अमित राय,अरुणेश सिंह, कामेश्वर यादव, मनोज कुमार निराला, शैलेश राय, रामचंद्र कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में दल के सम्मानित साथी उपस्थित थे।
