
कोईलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जुलाई।कोईलवर प्रखंड क्षेत्र के बीरमपुर गांव स्थित उत्तरी सूर्य मंदिर के समीप मंगलवार को अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के भोजपुर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद मंडल ने की। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम मंडल का धानुक समाज के लोगों ने फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर तथा गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल ने समाज के लोगों से आगामी 23 अगस्त 2026 को सीतामढ़ी में आयोजित शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भोजपुर जिले से भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और शहादत दिवस समारोह को सफल बनाएं।उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर सामाजिक एकजुटता मजबूत करने और विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।कार्यक्रम में जीता मंडल, जितेंद्र मंडल, भुअर मंडल, संजय मंडल, प्रेम मंडल, प्रहलाद मंडल, ऋतुराज, हरेंद्र सिंह चंद्रवंशी, संतोष सिंह और सतीश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
