RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका : गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)21 जनवरी। मंगलवार को गणतंत्र दिवस 2026 के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान द्वारा पुलिस लाइन मैदान में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। बैठक में आयोजन स्थल पर की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित सभी तैयारियां ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर रंग-रोगन, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही शहर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया, ताकि समारोह के दौरान स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण बना रहे।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक साज-सज्जा, आवश्यक साइनेज के अधिष्ठापन तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्गदर्शन संकेतों की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाए, ताकि कार्यक्रम के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय एवं सफल बनाने की अपील की।

Related posts

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: बिहार की दिव्या-रुद्र की जोड़ी ने कांटे की टक्कर में यूपी को हराया, रोमांचक मुकाबले में 16-14 अंक से दी यूपी टीम को शिकस्त।

rktvnews

भोपाल:धूमधाम से मना हरियाली तीज महोत्सव एवम घर घर तिरंगा कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:300 ग्राम गांजा के साथ 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

आईएनएस सर्वेक्षक पोर्ट लुइस पहुंचा।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा भोजपुर की नवगठित जिला पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं की बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड:क्लाउड किचन के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण से पंजीकरण अनिवार्य।

rktvnews

Leave a Comment