RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरीक्षा

परीक्षा के विधि व्यवस्था हेतु जिला समाहरणालय परिसर में बैठक।

आरा/भोजपुर ( अमरेश सिंह)17 जून। समाहरणालय परिसर भोजपुर के सभागार कक्ष में दिनांक 18 जून 23 को आयोजित होने वाली औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा ( I T I C A T)-2023 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण एवं परीक्षा कार्य के सफल आयोजन हेतु बैठक की गई ।
बैठक में जिला पदाधिकारी भोजपुर, पुलिस अधीक्षक भोजपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता भोजपुर, सब डिविजनल ऑफीसर भोजपुर,जिला ग्रामीण विकास पदाधिकारी भोजपुर, कोषागार पदाधिकारी भोजपुर एवं अन्य वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।
ज्ञातव्य हो कि दिनांक 18 जून 23 को ITICAT -2023 की होने वाली प्रथम पाली 11:00AM से 01:15 PM के लिए कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन एवं निर्धारित समय पर सभी कार्यों के निष्पादन हेतु स्टैटिक मजिस्ट्रेट ,उड़नदस्ता एवं ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई है।
मनोज कुमार झा अपर समाहर्ता भोजपुर-सह- सहायक -ऑर्डिनेटर
ITICAT-2023 से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएगें एवं परीक्षा के दिन कम से कम एक बार सभी परीक्षा केंद्रों का आवश्यक भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लेंगे की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हो रहा है ।

Related posts

सोनी सब के ‘वीर हनुमान’ में भगवान हनुमान ने पास की परीक्षा, और पुरस्कार स्वरूप पाई अपनी प्रतिष्ठित कौमोदकी गदा।

rktvnews

भोजपुर:लोग प्रत्याशी के रूप में देख रहे है राधा चरण साह व लाल दास राय को

rktvnews

राष्ट्रपति की हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में गरिमामयी उपस्थिति।

rktvnews

पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर भाजपा भोजपुर ने जाहिर की प्रसन्नता।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने महिला सैनिकों, नौसैनिकों और वायु सैनिकों के लिए उनके अधिकारी समकक्षों के समान मातृत्व, शिशु देखभाल और शिशु गोद लेने की छुट्टियों के प्रावधान को स्वीकृति दी।

rktvnews

भोजपुर : हथियार प्रदर्शन करने का अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment