पटना/बिहार (अमरेश सिंह)11 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता के दरबार में मुख्यमंत्री, कार्यक्रम में शामिल हुए । जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 37 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए । जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में किशनगंज जिले से आई एक महिला फरियादी ने मुख्यमंत्री से फरियाद करते हुए कहा कि मेरे पति जो मदरसा बोर्ड में नौकरी करते थे उनके निधन के बाद अनुकंपा पर नौकरी नहीं मिल पाई है । वहीं किशनगंज जिले से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि उनके पिताजी का कोरोना के कारण निधन हो गया था लेकिन उनके निधन के बाद मिलने वाली सहायता राशि अब तक परिवार को नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।समस्तीपुर जिले से आई एक महिला ने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी सेविका में नियोजन में अनियमितता बरती जा रही है जिसके कारण उसका नियोजन नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया मधेपुरा जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि बेहरारी पंचायत में सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय नहीं है जिससे छात्रों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं जमुई जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि हमारे यहां सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है ,इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है । मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया कैमूर जिले से आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से फरियाद करते हुए कहा कि मेरा पुत्र गंभीर बीमारी से पीड़ित है और आर्थिक स्थिति दयनीय है इलाज हेतु आर्थिक मदद की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।सीतामढ़ी जिले से आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि वह अपनी बेटी के नाम पर पोस्ट ऑफिस में 85 हजार रुपया जमा किए थे जब निकालने गए तो वहां के कर्मचारियों ने बताया कि आपके खाते में एक भी रुपया नहीं है । पोस्ट ऑफिस के कर्मियों की मिली भगत से उनके पैसे का गबन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।पटना जिले से आए एक महिला ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि वर्ष 2010 से वर्ष 2016 तक विधवा पेंशन योजना राशि का लाभ मिल रहा था जो अब नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। भोजपुर जिले से आई एक छात्रा ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि वह वर्ष 2019 में स्नातक पास की है लेकिन मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि अब तक नहीं मिली है ।मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ,शिक्षा मंत्री श्री चंद्रशेखर, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग समाज कल्याण मंत्री अनिता देवी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव,प्रधान सचिव, सचिव,मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार,मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा उपस्थित थे।
