RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:संविधान दिवस पर उपायुक्त ने समाहरणालय सभाकक्ष में अधिकारियों व कर्मियों को संविधान दिवस की दिलाई शपथ।

संविधान देश के हरेक नागरिक को समान अधिकार देता हैं:उपायुक्त

यह कार्यक्रम संविधान के महत्व को याद दिलाने और उसके प्रति निष्ठा को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)26 नवंबर। आज संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त, रामनिवास यादव ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान उपायुक्त ने संविधान के प्रस्तावना को पढ़कर शपथ ली और दिलाया कि हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उनसब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढ़ाने के लिए. दृढ़ संकल्प होकर अपने इस संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 ई को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त ने संविधान के निर्माण और उसके महत्व पर भी प्रकाश डाला। यह कार्यक्रम संविधान के महत्व को याद दिलाने और उसके प्रति निष्ठा को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने याद दिलाया कि संविधान स्वतंत्रता के बाद देश को एकजुट रखने और नागरिकों को अधिकार व कर्तव्य प्रदान करने के लिए बनाया गया था। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देश का संविधान बनाने के लिए एक संविधान सभा का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद को बनाया गया था तथा संविधान सभा द्वारा संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन किया गया था। संविधान सभा के 2 साल 11 महीने और 18 दिनों की कड़ी मेहनत के उपरांत भारतीय संविधान को तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ही हर्ष एवं उल्लास का दिन है। आज का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। हमारा संविधान सही मायने में हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल उद्देश्यों का बार बार पठन करने से ही उसके मूल मंत्र का हम अपने व्यवहार एवं दिनचर्या में पालन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आइए आज हम सब मिलकर अपने मौलिक दायित्वों का निष्ठा पूर्वक पालन करने का संकल्प लें। इसके अलावा संविधान दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय समेत सभी अनुमंडल/प्रखंड/अंचल व अन्य कार्यालयों में संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई। साथ ही संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया।

Related posts

उपायुक्त हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में पलामू टाईगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में अवस्थित 3 गाँवो के ग्रामीणों के पुनर्वास हेतु जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक।

rktvnews

बूढा पहाड़ विकास परियोजना को लेकर उपायुक्त ने बरगढ़ प्रखंड के टेहरी पंचायत भवन में समीक्षा बैठक, शत प्रतिशत लाभुकों को योजनाओं का लाभ देने हेतु दिए निर्देश!उपायुक्त ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनी एवं सरकार द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया।

rktvnews

सारण:लोकसभा आम चुनाव के अवसर पर सिवान जिला के साथ समन्वय को लेकर सारण एवं सिवान जिला के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं महाराजगंज एवं गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र के एआरओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम मे झूमे दर्शक।

rktvnews

भोपाल:मुख्य अतिथि झारखंड इकाई की अध्यक्ष संगीता सहाय की वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के पहल से जिले में पहली बार गैर आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मिली स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment