RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी उषा से भेंट की।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)09 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी उषा से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उत्तराखण्ड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की जिम्मेदारी मिली है, इसके लिए उन्होंने भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी उषा का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ के दर्शन के लिए भी आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए उत्तराखण्ड पूरी तरह से तैयार है। राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य में काफी इंफ्रास्ट्रक्चर बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भव्य तरीके से किया जायेगा। जिन राज्यों में पिछले राष्ट्रीय खेल हुए हैं, उनके अनुभवों के आधार पर भी राज्य में और अच्छे तरह से खेलों के आयोजन के लिए कार्य किये जायेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों की अच्छी व्यवस्था के साथ ही खिलाड़ियों और देश भर से आने वाले लोगों के लिए उत्तराखण्ड मेंं होने वाले राष्ट्रीय खेल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेल के आयोजन से यहां के लोगों का मनोबल और प्रोत्साहन भी बढ़ेगा। उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से एक अच्छा मंच मिलेगा। हमारे उदीयमान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिलेगा।
38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखण्ड में होंगे। 25 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित भारतीय ओलंपिक संघ की आम सभा की बैठक में इसका पूरा कार्यक्रम जारी किया जायेगा। राष्ट्रीय खेलों के साथ ही विंटर नेशनल गेम का आयोजन भी उत्तराखण्ड में किया जायेगा।
इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा एवं स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा भी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:उपविकास आयुक्त ने दी जिला के आवासीय छात्रावासों में रिक्तियों की जानकारी।

rktvnews

भोजपुर:विभा देवी के पुण्यतिथि पर दलित बस्ती में खाद्य और पाठ्य समाग्री वितरीत।

rktvnews

वतन को जानो’ कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के युवा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने दाखिल खारिज के लंबित मामलों को निष्पादित करने का दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:प्रभारी सिविल सर्जन सह एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने किया पीरो स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment