RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:बिहिया क्रिकेट अकादमी राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब को हरा बना विजयी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जनवरी।एच. डी. जैन कॉलेज आरा में बिहिया क्रिकेट अकादमी बनाम राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच भोजपुर जिला क्रिकेट जूनियर लीग के मैच का आयोजन हुआ।बिहिया क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बिहिया की टीम निर्धारित 30 ओवर तक नहीं टिक सकी एवं 23 ओवर में महज 117 रन पर सिमट गई। राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के लिए प्रियांशु कुमार एवं गोविंद बालाजी ने 3-3 विकेट झटके। कृष्णा यादव एवं विशाल कुमार को 2-2 विकेट प्राप्त हुए।जवाब में उतरी राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 20.4 मात्र 104 रन पर सिमट गई। आशीष कुमार ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। गोविंद बालाजी ने 15 रन बनाए। बिहिया के लिए कृष कुमार राज ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में महज 22 रन देकर 5 विकेट झटके। रौनक सिंह ने 2 विकेट लिए। बिहिया क्रिकेट अकादमी ने यह मैच 13 रन से जीत लिया ।
आज के प्लेयर ऑफ द मैच रहे कृष कुमार राज जिन्होंने पहले बल्ले से 15 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में 5 विकेट झटके। उन्हें सुनीत सिंह द्वारा टी- शर्ट देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

आरा नगर निगम से करवाना है काम तो करना पड़ेगा “अनशन” 🤪

rktvnews

अग्रसेन भवन में एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के आरएसएस संघ द्वारा विश्वविद्यालय परिसर को दियों से किया गया रौशन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 07 नवम्बर 25

rktvnews

नवादा:जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में विश्व आदिवासी दिवस 2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment