RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:विकसित भारत’ की कल्पना को बच्चों ने कैनवस पर उकेरा; ‘सृजन चित्रकला प्रतियोगिता’ संपन्न।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )3 मई।हरिसागर सृजन संगम’ द्वारा आज पटना के त्रिपोलिया स्थित कोयरी टोला में ‘सृजन चित्रकला प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया। कला और संस्कृति के विकास के माध्यम से नई पीढ़ी को बेहतर नागरिक बनाने के उद्देश्य से समर्पित इस संस्था ने ‘विकसित भारत’ की थीम पर इस प्रतियोगिता का सफल संचालन किया।
इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 125 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की कल्पनाशीलता को नई उड़ान देने के लिए प्रतियोगिता को दो श्रेणियों में बांटा गया थाः

प्रथम श्रेणी (कक्षा 1 से 5): इस वर्ग के लिए विषय ‘हमारा पर्यावरण’ रखा गया था।

द्वितीय श्रेणी (कक्षा 6 से 8): इस वर्ग के छात्र-छात्राओं ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ विषय पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंत में कुल 14 पुरस्कार वितरित किए गए, जिनमें दोनों श्रेणियों के शीर्ष तीन विजेता और चार-चार सांत्वना पुरस्कार शामिल थे। विजेताओं को ट्राफी, पदक, नकद और पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन के संयोजक जयप्रकाश दास ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य विचार अगली पीढ़ी के माध्यम से ‘विकसित भारत’ की भावना को जागृत करना और उनकी कल्पना शक्ति को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स में भविष्य के समृद्ध और स्वच्छ भारत की एक सुंदर झलक देखने को मिली।

Related posts

भोपाल:महर्षि राष्ट्रीय संस्कृतिक तीन दिवसीय समारोह,महर्षि विद्या स्कूल बैरसिया भोपाल मेँ।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

सूरत एक्सपो के दौरान लेनज़िंग के इनोवेटिव फाइबर सॉल्यूशंस ने बनाए टेक्सटाइल इंडस्ट्री में सुदृढ़ संबंध।

rktvnews

दलितों के सम्मान का सौदा निजी स्वार्थ के लिए कर रहे चिराग पासवान:आदित्य पासवान

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- 7.55 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी, 1.77 करोड़ से ज्यादा परिवारों का हो चुका रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

भगवान राम कुटिया से निकलकर महल में आ गए हैं, अब भारत में रामराज्य का आगाज होगा : राजनाथ सिंह

rktvnews

Leave a Comment