RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नवादा जिलाधिकारी ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत् द्वितीय अपील की सुनवाई की।

नवादा/बिहार 08 अगस्त। आशुतोष कुमार वर्मा, जिला पदाधिकारी, नवादा ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत् द्वितीय अपील की सुनवाई किया। आज द्वितीय अपील के तहत 08 परिवादी उपस्थित हुए जिसमें से 05 मामलों का ऑन स्पाॅट निवारण किया गया।
द्वितीय अपीलवाद में परिवादी अविनाश कुमार, अंचल-नवादा सदर, ईथाना-मुफस्सिल, ग्राम-अम्बिका विगहा द्वारा शिकायत दायर किया गया था, जिसको संबंधित पदाधिकारी के द्वारा जाॅचोपरान्त सुनवाई कर समस्या का निवारण कर दिया गया। प्रस्तुत द्वितीय अपीलवाद दीपक कुमार, महादलित टोला एवं यादव टोला, ग्राम$पता-अमहदी, पो0-राजन, थाना-सिरदला ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत् दिनांक 20.05.2023 को ऑनलाईन द्वितीय अपील दायर किया गया था। संबंधित अधिकारी के द्वारा जाॅचोपरान्त सुनवाई कर समस्या का निवारण कर दिया गया। अपीलवाद राम नंदन सिंह, ग्राम-गोवासा, प्रखंड- नरहट द्वारा प्रथम अपीलीय प्राधिकार, नवादा द्वारा पारित आदेश से असंतुष्ट होकर बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत् दिनांक 31.07.2023 को ऑनलाईन द्वितीय अपील दायर किया गया था। संबंधित अधिकारी के द्वारा जाॅचोपरान्त सुनवाई कर समस्या का निवारण कर दिया गया। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम 2015 के तहत किसी भी मामले को दो माह के अन्दर सुनवाई कर निवारण कर दी जाती है। प्रखंडों में पंचायतों से संबंधित विवादध्समस्या को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय, नवादा सदर और ,रजौली में कोई भी व्यक्ति अपील कर सकते हैं। जबकि जिला स्तरीय समस्याओं एवं परिवादों के निवारण कराने के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा का कार्यालय समाहरणालय के मुख्य प्रवेश द्वार के दाहिने तरफ लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम भवन में संचालित है। विवादों के सुनवाई और निवारण में दोनों पक्षों को बुलाकर की जाती है। यहांकिसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं ली जाती है। शिकायत दर्ज करने एवं निवारण की निःशुल्क व्यवस्था कार्यालय में की गयी है। आदेश से असंतुष्ट होने पर निःशुल्क अपील दायर की जा सकती है। शिकायत का निवारण अब और आसान हो गया है। अब ऑनलाईन भी शिकायतें अपील की जा सकती है।
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अपनी शिकायत दर्ज कराएं और निश्चित समाधान पाएं।

Related posts

दुमका:उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

केंद्र ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर वॉकी टॉकी सहित रेडियो उपकरणों की अवैध लिस्टिंग और बिक्री की रोकथाम एवं विनियमन के लिए दिशानिर्देश, 2025 अधिसूचित किए।

rktvnews

भोजपुर: नहीं रुक रहे रघुपति के कदम,बारिश में भी किया जनसमपर्क।

rktvnews

मुख्यमंत्री से मिले कर्मचारियों के 24 प्रतिनिधिमंडल – पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए जताया आभार

rktvnews

15 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आरजे शंकरा नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment