RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:विधायक मनोज मंजिल सहित 23 लोगों की आजीवन कारावास की सजा को माले ने बताया राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित! निकाला विरोध मार्च।

14 फरवरी को माले ने किया राज्यव्यापी विरोध दिवस की घोषणा।

दमन व जेल के जरिए दलित-गरीबों की आवाज दबाई नहीं जा सकती-माले

आरा/भोजपुर 13 फरवरी।बिहार में भाजपा की सत्ता में आते ही जनता के लिए लड़ने वाले अगिआंव विधायक मनोज मंजिल सहित 23 लोगों के सजा दिलाने के खिलाफ भाकपा-माले ने अम्बेडकर चौक से विरोध मार्च निकालकर टाउन थाना के सभा में तब्दील हो गया!इस दौरान भाकपा-माले नेताओं ने अगिआंव से माले विधायक का.मनोज मंजिल सहित 23 लोगों को आजीवन कारावास की सजा को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है!कहा कि जेल व दमन के जरिए दलितों-गरीबों की आवाज दबाई नहीं जा सकती!हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे!
आगे माले नेता ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2015 के ठीक पहले जेपी सिंह की हत्याकांड मामले में भाजपा के स्थानीय नेताओं के इशारे पर का.मनोज मंजिल और हमारे अन्य पार्टी नेताओं पर हत्या का झूठा मुकदमा थोप दिया गया था!उस घटना के कुछ दिन पहले ही हमारी पार्टी के स्थानीय नेता का. सतीश यादव की हत्या भाजपाइयों ने कर दी थी!उनके हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन दलित-गरीबों की लड़ाई लड़ने और सड़क पर स्कूल आंदोलन के चर्चित नेता मनोज मंजिल को एक गहरी साजिश के तहत फंसाकर सजा करवा दी गई! भाजपाई और इलाके की सामंती ताकतें मनोज मंजिल की बढ़ती लोकप्रियता से काफी घबराई हुई थी!एक तरफ जहां हमारे नेताओं को सजा सुनाई गई, वहीं न्यायालय ने दलित-गरीबों के हत्यारे को लगातार बरी करने का काम किया है. बिहार में सत्ता बदलते ही भाजपाई अपने रंग में आ चुके हैं,लेकिन उनके नापाक मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा!
14 फरवरी को भाकपा-माले ने इस अन्यायपूर्ण फैसले के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध दिवस का आह्वान किया है!
विरोध मार्च में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व जिला सचिव जवाहरलाल सिंह,केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव, राज्य स्थाई समिति सदस्य व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,क्यामुद्दीन अंसारी, शिवप्रकाश रंजन,शब्बीर कुमार,अगिआंव प्रखंड सचिव रघुवर पासवान,जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम,बालमुकुंद चौधरी,अमित कुमार बंटी,दीनानाथ सिंह,अजय गांधी,चंदन कुमार, विकास कुमार,विशाल कुमार, कमलेश यादव,बब्बू गुप्ता,रौशन कुशवाहा,मु०राजन,संतविलास राम,धीरेन्द्र आर्यन,पंकज कुशवाहा,राजेश गुप्ता,मनीष यादव,दीपांकर कुमार,अप्पू यादव आदि कई लोग शामिल थे!
सभा का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!

Related posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, सहकारिता, सांख्यिकी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न!किसान क्रेडिट कार्ड योजना को शत प्रतिशत करें पूर्ण:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

भोजपुर:महान गायक मो. रफी की 101वीं जयंती पर हुआ फिल्म संगीत का आयोजन।

rktvnews

देहरादून:राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित ’’प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह’’ में मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

लोकसभा चुनाव के बाद आरएसएस की चुनावी रणनीति।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा का बड़हरा और बबुरा मंडल में बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा: 26 दिसम्बर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सिमरिया प्रखण्ड के कर्बला मैदान में होगा आगमन।

rktvnews

Leave a Comment