RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कोईलवर से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया,प्राथमिकी दर्ज।

कोईलवर/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जनवरी।बाल श्रम उन्मूलन के तहत गुरुवार को कोईलवर प्रखंड में बड़ी कार्रवाई की गई। एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के तहत समाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर, श्रम संसाधन विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया और संबंधित नियोजक के खिलाफ कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान बाल श्रमिक बाबा मिष्ठान भंडार सकड्डी मेन रोड आरा पटना हाईवे से विमुक्त कराया गया।बाल श्रमिक को विमुक्त कराने के बाद उन्हें विधि अनुरूप बाल कल्याण समिति, भोजपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।इस अभियान के दौरान विमुक्त कराए गए बाल श्रमिक के नियोजक राजकुमार राज के खिलाफ बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।इस कार्रवाई में शामिल टीम में सुगीता कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कोईलवर, सौरव कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अगिआंव प्रभार संदेश, सृष्टि कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बड़हरा, ऋषिका कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चरपोखरी, संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर के प्रतिनिधि रजत कुमार तथा स्थानीय पुलिस बल शामिल थे।
यह कार्रवाई जिले में बाल श्रम समाप्त करने और बाल अधिकारों को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दिशा एक प्रयास संस्था ने कहा कि यह कार्रवाई बच्चों के सुरक्षित भविष्य, शिक्षा के अधिकार और शोषण मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। संस्था आगे भी प्रशासन के साथ मिलकर ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी।

Related posts

उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

वार्षिक नौसेना उड़ान सुरक्षा बैठक और उड़ान सुरक्षा संगोष्ठी – 2024 का आयोजन किया गया।

rktvnews

सारण:समुदाय सहभागिता सप्ताह अंतर्गत राजेंद्र विद्या मन्दिर-सह-इंटर कॉलेज,मकेर में हुआ सखी वार्ता का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:पंचायतीराज संस्थाओं के प्रस्तावित उप-चुनाव स्थगित

rktvnews

बक्सर पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान की गिरफ्तारी और शराब जब्ती।

rktvnews

भोजपुर उपविकास आयुक्त विक्रम वीरकर ने संभावना विद्यालय के सम्मान समारोह में परीक्षा में अव्वल बच्चो को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment