RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बाल श्रमिकों से काम करवाना पड़ा भारी।

अरेराज/पूर्वी चंपारण,16 जून।आज अरेराज प्रखंड के कुल -04 प्रतिष्ठानों क्रमश: अशोक स्वीट कॉर्नर, राजधानी मोटर, आनंद स्वीट्स एवं दारोगा खसी मीट दुकान से 1-1 बाल श्रमिक अर्थात कुल-04 बाल श्रमिकों को धावा दल की टीम के द्वारा विमुक्त कराया गया।
बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत सभी नियोजकों के विरूद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है जबकि सभी विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के समक्ष उपस्थापित कर उन्हें बाल गृह में रखा गया है।
प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन के अंतर्गत गैर कानूनी है। बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अतर्गत बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को 20 हजार रूपये से 50 हजार रूपये तक का जुर्माना और 2 वर्षों तक का कारावास का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निदेश के आलोक में सभी नियोजकों से 20,000/- (बीस हजार रू.) प्रति बाल श्रमिक की दर से राशि की वसूली की जाएगी।

Related posts

चितौड़गढ़:पाला पडने की संभावना को देखते हुए किसान बचाव हेतु आवश्यक उपाय करें।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं आधार अनुश्रवन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

जिलाधिकारी ने कृषि टास्क फोर्स की बैठक आहूत की।

rktvnews

पटना पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी करते हुए देशी शराब किया जप्त।

rktvnews

राजस्थान:सभी विभाग क्षतिग्रस्त भवनों की जिलेवार रिपोर्ट बना करें मरम्मत ,गत 6 वर्षों में बने सरकारी भवनों की गुणवत्ता की जांच करेगी विशेष राज्य स्तरीय कमेटी: मुख्यमंत्री

rktvnews

71 वे राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच टूर्नामेंट मोइनुल हक कप में भोजपुर जिले ने लहराया जीत का परचम! नालंदा जिले को 6-0 से हराया।

rktvnews

Leave a Comment