RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बागपत:सपनों को साकार करने के लिए मेधावी विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू।

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, 29 जुलाई है आवेदन की अंतिम तिथि।

ब्लॉक स्तर पर होंगे नवोदय परीक्षा केंद्र, 80 सीटों पर होगा चयन, नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन करे आवेदन।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)17 जुलाई। जिले के होनहार और मेधावी बच्चों के लिए काम की खबर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय शरफाबाद में शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के आवेदन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस वर्ष 80 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
प्राचार्य दुष्यंत कुमार सिंह ने बताया कि इस बार आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र ब्लॉक स्तर पर बनाए जाएंगे, जिससे दूरदराज के गांवों के बच्चों को भी परीक्षा देने में परेशानी न हो। परीक्षा 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को होगी।
पात्रता शर्तों के अनुसार, आवेदन करने वाला विद्यार्थी बागपत जिले का मूल निवासी होना चाहिए और सत्र 2025-26 में बागपत के सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र होना अनिवार्य है। साथ ही कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई लगातार और नियमित की हो। विद्यार्थी की जन्मतिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होनी चाहिए।

क्या है पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की खासियत

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय भारत सरकार द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय हैं, जहां चयनित विद्यार्थियों को छहवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक मुफ्त पढ़ाई, हॉस्टल, भोजन, पुस्तकें, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। यहां ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेल, संगीत, कंप्यूटर, विज्ञान, गणित और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां से पढ़कर विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, सेना अधिकारी और कई बड़े पदों पर पहुंचे हैं।
फॉर्म भरने में मदद के लिए विद्यार्थी या अभिभावक पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय शरफाबाद में संपर्क कर अपना फॉर्म भरा सकते है। विद्यालय प्रशासन ने हेल्प डेस्क नंबर 8630173147 और 9927227795 भी जारी किए हैं, जहां फोन कर सहायता ली जा सकती है। विद्यालय प्रशासन ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने बच्चों का आवेदन कराएं ताकि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र इस अवसर से वंचित न रहे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’अभियान के तहत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

rktvnews

ओपन एकरेज लाइसेंसिंग पॉलिसी बोली राउंड-IX का आरंभ।

rktvnews

सारण:फाइलेरिया मरीजों के लिए सहायक की भूमिका निभा रहें पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म के सदस्य।

rktvnews

गढ़वा:नवपदस्थ उपायुक्त ने पदाधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक।

rktvnews

जयपुर:एटीएस-एसओजी के एडीजी वीके सिंह राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगे सम्मानित।

rktvnews

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों द्वारा 25 करोड़ रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त।

rktvnews

Leave a Comment