RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर डिटेक्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जशपुर जिला प्रशासन और बालको मेडिकल सेंटर द्वारा निःशुल्क रोग परामर्श शिविर का किया जा रहा आयोजन।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)07 अप्रैल।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिला प्रशासन और बालको मेडिकल सेंटर, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 07 एवं 08 अप्रैल 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में निःशुल्क रक्त एवं कैंसर रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सीएम कैंप कार्यालय बगिया से मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कैंसर डिटेक्शन वैन के माध्यम से जशपुर जिले में कैंसर सम्भावित मरीजों का जाँच एवं उपचार 7 एवं 8 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को शुरुआती स्तर पर ही पकड़ना है जिसे इसका प्रभावी एवं सुगम इलाज हो सके । शिविर में स्तन कैंसर, बच्चेदानी का कैंसर, मुंह का कैंसर, रक्त संबंधी कैंसर व रक्त विकारो की नि:शुल्क जांच की जाएगी।

Related posts

लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक : प्रधानमंत्री

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से शांति, प्रगति और सतत विकास का ट्रस्टी बनने का आग्रह किया।

rktvnews

झूठ के कुंभ में अनास्था की डुबकी।

rktvnews

भोजपुर:जवानिया में कटाव की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं:अपर समाहर्ता

rktvnews

एक दिवसीय राजस्थान गांधी दर्शन सम्मेलन का हुआ आयोजन।जिले से बड़ी संख्या में गांधी विचारकों और प्रचारकों ने लिए हिस्सा।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा 4 अप्रैल को होगा मैना सुंदर धर्मशाला में सम्मान समारोह :शंभू चौरसिया

rktvnews

Leave a Comment