RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:पूर्व जिला अध्यक्ष लताफत हुसैन के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, व्यक्त की गहरी संवेदना।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 अगस्त।आज पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय लताफत हुसैन के निधन के उपरांत बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं साहस रखने का संबल प्रदान किया।

इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने स्वर्गीय लताफत हुसैन के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि वे समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने लंबे समय तक पार्टी और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। स्वर्गीय लताफत हुसैन जी हमारे पिता आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के साथ हर संघर्ष के दौर में मजबूती से खड़े रहे और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्वर्गीय लताफत हुसैन जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका सरल स्वभाव, संघर्षशील व्यक्तित्व और संगठन के प्रति समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इस दौरान पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, विधान परिषद सदस्य सोनू राय, बिहार विधान परिषद सदस्य अशोक पाण्डेय , पूर्व विधायक ऋषि कुमार , राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, अनिल यादव, हकीम प्रसाद, दीपू राणावत , भोजपुर जिला अध्यक्ष बीरबल यादव, रामाशंकर यादव ,राजा रविंद्र जी, किशोर कुणाल, पूर्व युवा अध्यक्ष अरुण यादव , आकाश पासवान , ईशान राज , नंदकिशोर यादव, विनोद चंद्रवंशी एवं मदन राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय लताफत हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

Related posts

मुजफ्फरपुर:चार सदस्यीय दल ने मुजफ्फरपुर कार्यालय के अभिलेख प्रकोष्ठ का किया निरीक्षण।

rktvnews

फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की और वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन में तेजी लाने के लिए सहयोग के बारे में विचार-विमर्श किया।

rktvnews

भोजपुर:विन्देश्वरी दुबे ने राजनीति की शुद्धिकरण पर काम किया : विजय शंकर दुबे

rktvnews

मुख्य सचिव ने की 3 जुलाई को होने वाले पालनहार लाभार्थी उत्सव की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

महेंद्रगढ़:पर्यवेक्षकों ने की पीओ डायरी तथा दस्तावेजों की स्क्रुटनी।

rktvnews

भोजपुर:मोदी सरकार के बजट से कॉरपोरेट घरानों का बढ़ेगा मुनाफा,आमजन , किसान, मजदूर, दुकानदारों पर बढ़ेगा बोझ : सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment