RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 827 चिकित्सकों को पदोन्नति की अभिशंषा।

जयपुर/राजस्थान 16 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग में 15 जून को विभागीय पदोन्नति समिति एवं डीएसीपी स्कीम के तहत् स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में निर्णय लेकर चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 827 चिकित्सकों को पदोन्नति प्रदान किये जाने की अभिशंषा की गयी है।
निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि बैठक में प्रस्तावित 1637 चिकित्सकों में से 827 चिकित्सकों को पदोन्नत करने की अभिशंषा प्राप्त हुयी है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रेल 2022 एवं इससे पूर्व के प्रकरणों में चिकित्सा अधिकारी से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी/कनिष्ठ विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, कनिष्ठ विशेषज्ञ से उप निदेशक, वरिष्ठ विशेषज्ञ एवं उप निदेशक/वरिष्ठ विशेषज्ञ से प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी/प्रमुख विशेषज्ञ की पदोन्नति की गयी है। उन्होंने बताया कि मंत्री के स्तर से अनुमोदन के उपरांत इनके आदेश जारी कर दिये जायेंगे।
डॉ. माथुर ने बताया कि इन पदोन्नति के फलस्वरूप लगभग 600 चिकित्सा अधिकारियों के सीधी भर्ती के लिए रिक्त पद हो जायेंगे।

Related posts

भोजपुर: युवतियों को मेकअप से मां दुर्गा का स्वरूप दे रही ब्यूटीशियन ट्रेनर वर्षा खान।

rktvnews

भोजपुर:मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला भव्य जुलूस।

rktvnews

चतरा:बढ़ती ठंड के मद्देनज़र बिरहोर टोला में कंबल वितरण।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपूर्त्ति टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

पटना:हिन्दी के युग-प्रवर्तक साहित्यकार थे आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर के बड़हरा में आगजनी में फसलें जलकर राख मौके पर पहुंचे जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

Leave a Comment