
आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जनवरी।सदर प्रखंड के ग्राम बेला में विगत कई वर्षों से वर्ष के अंतिम दिवस पर आयोजित होने वाला दो दिवसीय हरिकीर्तन आज हवन आदि के साथ सम्पन्न हुआ।यह आयोजन ग्राम में स्थापित किए गए हनुमान मंदिर में प्रति वर्ष किया जाता है। मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले और मुख्य आयोजनकर्ता हरे कृष्ण मिश्र ने बताया कि मंदिर प्रांगण में हर वर्ष होने वाला यह धार्मिक आयोजन सभी ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जाता है।उन्होंने बताया की यह आयोजन गांव की सुख शांति और समृद्धि के रूप में बीतते वर्ष पर भगवान के सुमिरन और नए वर्ष के आगमन पर भी ईश्वर की स्तुति के ख्याल से कराया जाता है।
उन्होंने कहा कि उनके साथ सभी ग्रामीणों का मानना है कि ईश्वर की स्तुति से ही सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है साथ ही धार्मिक वातावरण में नए साल के स्वागत से सभी ग्रामीणों में एक साकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और सभी अपने अपने पारिवारिक और सामाजिक जीवन में सफल रूप से दायित्वों का निर्वहन करने की ऊर्जा को प्राप्त करते है।
हरे कृष्ण मिश्र ने बताया कि उनके साथ उनके सहयोगी हर वर्ष हरिकीर्तन पर गांव में घूम घूम इस दो दिवसीय हरिकीर्तन के दौरान किसी भी प्रकार के मांस के सेवन सहित नशे आदि को त्यागने का आग्रह करते है जिसमें सभी ग्रामीणों का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होता है।उन्होंने ने बताया कि विगत कई वर्षों से उनके साथ मुख्य रूप से इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में महेंद्र मिश्र,गौरी शंकर मिश्र,मिथिलेश चौधरी, नवनाथ मिश्र धनंजय मिश्र की भूमिका सराहनीय रही है।
वहीं आज के हरिकीर्तन में सहयोगियों में मुख्य रूप से बोधनाथ मिश्र उर्फ मिठाई लाल,धनु मिश्र,रवि मिश्र,सोनू मिश्रा,अनु मिश्रा,मोहित मिश्रा,भोला साह,मनोज साह,दीपक साह,जवाहिर यादव, भुअर यादव,जितेंद्र यादव,महेश मिश्रा,हरे राम यादव आदि की भूमिका सराहनीय रही है।
हरिकीर्तन की पूर्णाहुति विधि विधान से हवन आदि के साथ सम्पन्न हुआ तत्पश्चात प्रसाद और भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।
