RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:”सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” सड़क सुरक्षा माह-2026.

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)01 जनवरी।उपयुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी देवघर नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी देवघर शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” थीम आधारित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आज नंदन पहाड़ पार्क, देवघर के प्रांगन में “सड़क सुरक्षा चौपाल” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नया वर्ष 2026 मानाने आये प्रयटक के बिच चौपाल लगाकर सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक बताकर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान चौपाल में मौजूद आम लोगो को Good Samaritan(नेक नागरिक) योजना, हिट एंड रन मुआवजा योजना, खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व, विचलित ड्राईविंग से खतरा, इंडिकेटर का सही प्रयोग, गलत दिशा में ड्राइविंग करने का जानलेवा परिणाम, हेडलाइट का शिष्टाचार उपयोग, नशे की हालत में वाहन चलाने का गंभीर परिणाम, वाहन चलाते समय फोन का उपयोग का हानि, रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ का महत्व इत्यादि के बारे में बताकर जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया कि इस वर्ष सड़क सुरक्षा माह, 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाया जायेगा एवं पुरे माह जागरूकता रथ, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, खेल प्रतियोगता, रैली, झांकी, कुइज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन कर आम लोगो को जागरूक कर सड़क सुरक्षा के प्रति जिमेवार बनाकर सड़क दुर्घटना में कमी लाएंगे। इस दौरान मौके पर मोटरयान निरीक्षक,देवघर  अमित कुमार झा,  सुभाष तिग्गा ,जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, देवघर  शिव कुमार राय, यातायात प्रभारी, देवघर  संजय कुमार, प्रधान लिपिक टीo एनo मिश्रा, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक, श्री प्रविंद कुमार, आईo टीo सहायक  अजय कुमार एवं अन्य कार्यालय तथा पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:लावारिस के इलाज पर जताया आभार

rktvnews

अयोध्या में स्वदेशी मोबाइल अस्पताल (भीष्म) तैनात।

rktvnews

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा आइए जन औषधि के लिए एक जन-आंदोलन बनाएं
पीएमबीजेपी ने पिछले 10 वर्षों के दौरान नागरिकों के लिए लगभग 30,000 करोड़ रुपये की बचत की है।

rktvnews

रोहतास प्रखंड की शाहाबाद महोत्सव में होगी बड़ी भागीदारी!नगर पंचायत भवन में तैयारी को लेकर बैठक।

rktvnews

पन्‍द्रहवीं राजस्‍थान विधान सभा का आठवाँ सत्र— राजस्‍थान विधान सभा में राष्‍ट्रपति का पहला सम्‍बोधन

rktvnews

Leave a Comment