RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साइंस म्यूजियम लंदन का किया परिभ्रमण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 9 मार्च। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी लंदन यात्रा के क्रम में शुक्रवार को साइंस म्यूजियम लंदन का परिभ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस म्यूजियम लंदन की विशिष्टताओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में बन रहे साइंस सिटी को उसी के अनुरूप बनाया जायेगा। पटना में साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात यहाँ आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रुचि बढ़ेगी। इसके लिए लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जायेगा।
इस अवसर पर बिहार के पूर्व मंत्री एवं राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक हेलेन जोनस, इंटरनेशनल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की मैनेजर शालिनी नारायण, साइंस म्यूजियम के मेंटेनेंस मैनेजर फरगस काररोल, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कंसलटेंट श्री सुजीत उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:राजीविका द्वारा आयोजित सुमंगल दीपावली मेले का समापन समारोह संपन्न।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार ।

rktvnews

प्रधानमंत्री और साइप्रस के राष्ट्रपति ने साइप्रस और भारत के व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार मधुपुर अनुमंडल में मनाया गया विश्व हाथ धुलाई दिवस।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:11 दिसंबर को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में पूर्व स्कूुली बच्चों ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम में सहभागिता की।

rktvnews

Leave a Comment