RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री नई दिल्ली में अपने इतालवी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 29 अप्रैल।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 30 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली में इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बैठक में दोनों मंत्री दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही, बदलते सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी वे अपने विचार साझा करेंगे।
रक्षा मंत्री की अक्टूबर 2023 में रोम यात्रा के बाद भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग को और गति मिली। रक्षा मंत्री क्रोसेटो की भारत की पहली यात्रा से दोनों देशों की मौजूदा सहयोग को और विस्तार देने और विशेष रूप से औद्योगिक साझेदारी के क्षेत्र में सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाने की इच्छा प्रतिबिंबित होती है।
जनवरी 2026 में भारत और यूरोपीय संघ के बीच रक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर हुए समझौते से यह स्पष्ट होता है कि दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक तालमेल बढ़ रहा है। यह समझौता रक्षा उद्योग में सहयोग को तेज करने के साथ-साथ साझा हितों वाले क्षेत्रों में नई संभावनाओं को प्रोत्साहित करेगा।

Related posts

सारण:राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान, छपरा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर किया सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये लागत की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

दरभंगा डीएम ने दरभंगा के जिला मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान के लिए संदेश देते हुए किया विनम्र निवेदन।

rktvnews

भोजपुर:एस के पी विश्व मानवाधिकार जागरूकता संघ की बैठक।

rktvnews

पटना: तेज प्रताप के मुरीद हुए राजेश निराला,समर्थकों संग ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

उमरिया:दादी ने लगवाया पोती को एचपीवी का टीका।

rktvnews

Leave a Comment