RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने धान अधिप्राप्त योजना के वृहत प्रचार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)23 दिसंबर।धान अधिप्राप्त योजना के वृहत प्रचार हेतु उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि यह जागरूकता रथ खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत संचालित धान अधिप्राप्ति अभियान के संबंध में किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से रवाना किया जा रहा है। सभी अवगत है कि धान अधिप्राप्ति का कार्य विगत 15 दिसंबर से प्रारंभ हो चुका है।
किसानों को प्रति क्विंटल 2450 रुपए एमएसपी का भुगतान एकमुश्त एवं समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने अपील किया कि जिले के सभी किसान अधिकृत लैंपस में अपने धान की बिक्री करें। कहा कि धान अधिप्राप्ति अभियान से किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य मिलेगा तथा बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी।
धान अधिप्राप्ति हेतु जिले में कुल 25 धान अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां किसानों से पारदर्शी, सुचारु एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस जागरूकता रथ के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया, किसान पंजीकरण, अधिप्राप्ति केंद्रों की जानकारी एवं बोनस योजना के बारे में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं गांव में भ्रमण करेगा।

Related posts

झारखंड:वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए तेज करें प्रयास: के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड

rktvnews

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास बड़ौत का निरीक्षण किया।

rktvnews

बागपत:पोषण ट्रैक्टर में अच्छी प्रगति न होने पर सीडीपीओ बिनोली व छपरौली को कारण बताओं नोटिस जारी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 28-30 अक्टूबर, 2025 तक तमिलनाडु का दौरा करेंगे।

rktvnews

नवादा:जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

महाकुम्भ में मकर संक्रांति पर शाम 05.30 बजे तक 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नान, प्रशासन ने किये है सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम।

rktvnews

Leave a Comment