RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “राठौर रॉयल पैलेस मैरिज गार्डन” का किया लोकार्पण।

राठौर रॉयल सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किए जा रहे जनकल्याण कार्यों की मुख्यमंत्री ने की सराहना।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)29 मार्च।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर के अरिहंत नगर में राठौर रॉयल सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निर्मित “ राठौर रॉयल पैलेस मैरिज गार्डन” का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने इस नवनिर्मित परिसर के लिए समाज के पदाधिकारियों एवं नागरिकों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राठौर रॉयल सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किए जा रहे मानव सेवा, जनकल्याण और सामाजिक उत्थान के कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर जैसे महानगर में समाज के लिए सुव्यवस्थित विवाह परिसर की आवश्यकता को समझते हुए इस परिसर का निर्माण एक महत्वपूर्ण पहल है।
बताया गया कि राठौर रॉयल सोशल वेलफेयर सोसाइटी की स्थापना वर्ष 2018 में की गई थी जिसका मूल उद्देश्य शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करना है। बताया गया कि रॉयल पैलेस मैरिज गार्डन का निर्माण लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसमें ठहरने के लिए 35 सुसज्जित कमरे एवं लगभग 22 हजार वर्गफीट क्षेत्र में विशाल ओपन गार्डन का निर्माण किया गया है, जिसे समाज के लोगों को अत्यंत किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
यह परिसर सामाजिक गतिविधियों का केंद्र भी बनेगा, जहां बच्चों के लिए शैक्षणिक गतिविधियां, करियर काउंसलिंग कार्यक्रम, महिलाओं के लिए रोजगार आधारित प्रशिक्षण एवं विभिन्न कक्षाएं संचालित की जाएंगी। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, राठौर समाज के समाजसेवी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने नीतीश कुमार को शपथ दिलाई।

rktvnews

बिहार पुलिस सप्ताह 2024 के क्रम में रैतिक परेड सह पारितोषिक वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

नैनीताल:कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया मतदान,मतदान हेतु मतदाताओं से की अपील।

rktvnews

भोजपुर: लोजपा(रा) ने कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

शहीदे-आजम भगत सिंह को राष्ट्र नायक का दर्जा दे 23 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित करे सरकार :दिलराज प्रीतम

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जीवन और व्यापार में सुगमता लाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधारों पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment