RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जल स्रोतों की स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी :अमित कुमार सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 मार्च।गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत जिला गंगा समिति भोजपुर के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट तालाब परिसर में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया और श्रमदान कर तालाब एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की।
सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता का संदेश दिया।इस महाअभियान मे जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में महाराजा महाविद्यालय, जैन महाविद्यालय, जगजीवन महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय तथा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने भाग लिया।
अमित कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा एवं जल स्रोतों की स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे अभियानों से समाज में जागरूकता बढ़ती है। इस प्रकार के जनभागीदारी आधारित अभियान से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी जाता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में नीतीश कुमार सिंह ,सुमंत,बिट्टू ,साक्षी कुमारी अमित कुमार,सोनू कुमार गोंड ,खुशी कुमारी विद्या निवास अन्य की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

कातिब सुशील कुमार श्रीवास्तव के हत्यारों को गिरफ्तार करे जिला प्रशासन!अपराध पर लगाम लगाये जिला प्रशासन-माले!

rktvnews

धौलपुर कम्बाइंड गैस आधारित विद्युत परियोजना की इकाई- 2 से विद्युत उत्पादन शुरू, बिजली संकट से बचाव एवं रबी सीजन में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए गैस आधारित इकाइयों का संचालन आवश्यक – ऊर्जा राज्य मंत्री

rktvnews

पटना:“जीविका दीदी अधिकार केंद्र: शक्ति और समाधान विषय पर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिले की पांचों विधानसभाओं के लिये मतदान दल रवाना!स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में हो चुनाव – जिला निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

नवनिर्मित अंबेडकर छात्रावास के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

लाड़ली बहना सेनाएँ बनेंगी महिला सशक्तिकरण का माध्यम: चौहान

rktvnews

Leave a Comment