RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

वैशाली:डीएम के निर्देश पर सघन कार्रवाई, 582.840 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)29 मार्च।जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के सख्त निर्देश पर जिले में मद्य निषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 28मार्च 2026 की रात्रि में महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा रायभान में उत्पाद विभाग द्वारा एक सुनियोजित कार्रवाई की गई। टीम ने मौके से Mc. Dowell No. 01, 180 ml कि 06 कार्टून,Mc Dowell, 375ml, 25 कार्टून,Imperial blue whisky 750 ml, 34कार्टून की कुल 582.840 लीटर विदेशी शराब जब्त की, जो अवैध भंडारण एवं तस्करी के उद्देश्य से छिपाई गई थी।
कार्रवाई के दौरान जिस एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया, उसकी पहचान राजीव कुमार (पिता–जगदीश प्रसाद चौरसिया ग्राम –छतवारा रायभान थाना महुआ) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि इस अवैध शराब नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसकी आपूर्ति श्रृंखला कहां से संचालित हो रही थी।
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने इस सफलता को प्रशासन की सतत निगरानी एवं सख्ती का परिणाम बताते हुए कहा कि वैशाली जिले में शराबबंदी कानून को पूरी कठोरता के साथ लागू किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं उत्पाद विभाग को निर्देश दिया है कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।
उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि समाज को नशामुक्त बनाने के इस अभियान में प्रशासन का सहयोग करें और कहीं भी अवैध शराब से संबंधित गतिविधि दिखने पर तत्काल सूचना दें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त हर सूचना पर त्वरित एवं गोपनीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने कहा कि सरकार की शराबबंदी नीति को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कोई भी ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

गया:बिहार हेल्थ एप्लीकेशन “विजनरी योजना फ़ॉर ऑल भव्या”का शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

बीएसएनएल ने तीसरी तिमाही में ₹262 करोड़ का मुनाफा कमाया- 2007 के बाद पहला मुनाफा।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने हत्याकांड के दो मामलों में वांछितो को किया गिरफ्तार।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार एवं डाक के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की उपायुक्त ने की गहन समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment