RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव का हुआ शुभारंभ।

आरा/भोजपुर,( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 मार्च।भगवान महावीर मार्ग स्थित श्री दिगंबर जैन शांतिनाथ मंदिर प्रांगण में भगवान महावीर स्वामी 2625 वें त्रिदिवसीय जन्मकल्याणक महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। प्रातः समय में अतिथि द्वारा पंचरंगा जैन ध्वज का विधिपूर्वक ध्वजारोहण कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। ध्वजारोहण अध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन, स्वगताध्यक्ष कमलेश कुमार जैन के साथ अन्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।जैन विद्यालय के NCC छात्रों के द्वारा परेड किए एवं ध्वज को सलामी दी गयी।
विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने भाषण एवं चित्रकला की उत्कृष्ट प्रस्तुति दिए जिन्हें प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी में मानव सेवा के प्रति लोगों को जागरुक होने के उद्देश्य से रक्तदान किए। सचिव डॉ आदित्य विजय जैन ने बताया कि सोमवार को शांतिनाथ मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी।महोत्सव में डॉ विकास चंद्र जैन, रमेश कुमार जैन, अजय कुमार जैन, रौशन चंद्र जैन, ओंकार अग्रवाल, रजनीश जैन, सालिका जैन, रुपेश गोयल, सिद्धांत जैन, श्वेता जैन, नम्रता जैन, जूही जैन, पूर्णिमा जैन, वैभव जैन, सोनू जैन, प्रतिभा जैन, मोनिका जैन, रश्मि जैन, सपना जैन, उर्मिला जैन, रूपाली जैन आदि रहे।

Related posts

विद्यालयों में बच्चों को मानक के अनुरूप भोजन, गुणवतापूर्ण शिक्षा सहित सरकार द्वारा देय सभी सुविधाएं ससमय मिले: जिलाधिकारी।

rktvnews

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान का होली मिलन समारोह संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 अगस्त 26

rktvnews

भोजपुर: विधायक और सीनेट सदस्य ने की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भेंट,दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला स्तरीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा शपथ के माध्यम से आमजनों को किया गया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment