RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 28-30 अक्टूबर, 2025 तक तमिलनाडु का दौरा करेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 27 अक्टूबर।उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 28 से 30 अक्टूबर, 2025 तक तमिलनाडु का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति पदभार संभालने के बाद अपनी इस पहली यात्रा के दौरान कोयंबटूर, तिरुप्पुर, मदुरै और रामनाथपुरम में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
उपराष्ट्रपति ने 26-27 अक्टूबर, 2025 तक सेशेल्स गणराज्य की आधिकारिक यात्रा के दौरान सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। उप-राष्ट्रपति 28 अक्टूबर, 2025 को कोयंबटूर पहुंचेंगे।
उपराष्ट्रपति का कोयंबटूर हवाई अड्डे पर स्वागत किया जाएगा। कोयंबटूर नागरिक मंच उपराष्ट्रपति का कोयंबटूर जिला लघु उद्योग संघ में अभिनंदन करेगा। उपराष्ट्रपति टाउन हॉल निगम भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और बाद में कोयंबटूर के पेरूर मठ में शांतालिंगा रामासामी आदिगलर के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति शाम को, तिरुप्पुर पहुंचेंगे और महात्मा गांधी और तिरुप्पुर कुमारन की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
उपराष्ट्रपति 29 अक्टूबर, 2025 को तिरुप्पुर में एक सम्मान समारोह में भाग लेंगे और शाम को मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
उपराष्ट्रपति 30 अक्टूबर, 2025 को रामनाथपुरम जिले के पसुम्पोन में पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related posts

चतरा:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उपायुक्त एवं अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सर्वधर्म सभा का आयोजन।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस- 2023 के अवसर पर पूरे उमंग एवं उत्साह के साथ आयोजित होगा झंडोतोलन कार्यक्रम।

rktvnews

धर्म का स्वरूप: सेवा या स्वार्थ?

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल मंगुभाई पटेल सिकल सेल एनीमिया जाँच शिविर में हुये शामिल।

rktvnews

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्य सचिव तथा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ‘बाल विवाह मुक्त राजस्थान’ अभियान का लोगो और थीम सॉन्ग किया लॉन्च।

rktvnews

Leave a Comment