RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर में राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन।

शरीर की साधना का अद्भुत खेल बॉडी बिल्डिंग:डॉ. मोहन यादव

इंदौर में आयोजित हुई बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप-2026 के आयोजन के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)29 मार्च। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में आयोजित दो दिवसीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप-2026 के विजेयताओं को सम्मानित किया। उन्होंने बॉडी बिल्डिंग में सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बॉडी बिल्डिंग शरीर की साधना का अद्भुत खेल है। यह साधना संगमरमर की मूर्तियों पर नसें उकेरने जैसा कठिन कार्य है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई ऊंचाइयां मिल रही हैं और नई शिक्षा नीति में भी खेलों को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय खिलाड़ी और पद्मश्री से सम्मानित प्रेमचंद डिगरा का सम्मान भी किया। इंदौर में आज 17वीं सीनियर मेन्स-विमेंस नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में किया गया। प्रतियोगिता इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन, मुंबई के तत्वावधान में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था द्वारा आयोजित की गई, जिसमें देशभर से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पंजाब के टोनू कुमार, केरल के रियाज टीके, कर्नाटक के प्रशांत कानूकर, उत्तराखंड के पंकज सिंह बिष्ट और तेलंगाना के हरीश वालूगुंडा सहित पांच खिलाड़ियों ने बॉडी बिल्डिंग की सात अनिवार्य मुद्राओं उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सासंद शंकर लालवानी, रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, इंदौर सम्भागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अन्य राज्यों से आए खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related posts

दुमका :नशामुक्ति को लेकर डालसा द्वारा चलाया गया सघन जागरूकता अभियान।

rktvnews

भागवत कथा के श्रवण से इंसान हो जाता है दोषमुक्त: अजय कृष्ण शास्त्री

rktvnews

राजस्थान:उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के.के. विश्नोई ने सऊदी अरब में ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के इन्वेस्टर रोड शो का नेतृत्व किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 अक्टूबर 24

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण करने उपायुक्त अबु इमरान पहुँचे सिमरिया व टण्डवा प्रखण्ड।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश में पलासमुद्रम स्थित एनएसीआईएन में सिविल सेवा अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment