RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:इनोवेशन अपनाकर मध्यप्रदेश बनेगा उद्यमिता का हब : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहासा आईटी पार्क में किया लांचपैड इनक्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर का लोकार्पण।

इंदौर/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 29 मार्च। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। आज मध्यप्रदेश का युवा अपनी सोच को आकार देकर नए-नए इनोवेशन कर आईटी तकनीकी के माध्यम से स्टार्टअप कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मंशा के अनुरूप वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश स्टार्टअप एवं इनोवेशन को अपनाते हुए उद्यमिता विकास का हब बन जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के सिंहासा में स्थित आईटी पार्क में बने लॉन्चपैड इनक्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण आज दुनिया तेजी से बदल रही है। आज के समय में इंसान को उसके ज्ञान से ही मापा जाता है। उन्होंने कहा कि युवा नवीन तकनीकी को अपनाएं और स्टार्टअप करें एवं दूसरों को रोजगार देने वाले सफल उद्यमी बने।

लांचपैड सेंटर का किया निरीक्षण

लॉन्चपेड इनोवेशन सेंटर के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं द्वारा अपनी सोच को नवीन तकनीकी से आकर देकर निर्मित की गई अत्याधुनिक मशीनों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गत वर्ष इस सेंटर का भूमि पूजन किया था और आज उसके लोकार्पण अवसर पर युवाओं की आधुनिक सोच एवं आइडियाज को देखकर अति प्रसन्नता हो रही है।

स्टार्टअप वाले युवाओं से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आइडिया से स्टार्टअप शुरू करने वाले युवा उद्यमियों से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने युवा उद्यमियों से जाना की वे किस क्षेत्र में कार्य कर रहे है। युवाओं के कार्यों के बारे में जानकर उनका हौंसला बढ़ाते हुए कहा की किसी भी कार्य को करने की अगर हमारी मंशा सही है तो उस कार्य में हमें अवश्य ही सफलता मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय औद्योगिक प्रबंध संस्थान इंदौर के निदेशक सुभाष एस जोशी ने बताया कि “लॉन्चपैड : इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर” की स्थापना आईआईटीआई दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन (आईआईटी इंदौर का टेक्नोलॉजी ट्रांसलेशन एवं रिसर्च पार्क) तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) के संयुक्त सहयोग से की गई है। इस केंद्र का उद्देश्य डीप-टेक नवाचार को प्रोत्साहित करना, उच्च प्रभाव वाले स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना, उन्नत विनिर्माण तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में प्रदेश को सशक्त बनाना और उद्योग एवं अकादमिक जगत के बीच सहयोग को मजबूत करना है।

विभिन्न कंपनियों के उद्यमियों से की चर्चा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्य कर रही विभिन्न कंपनियों के उद्यमियों से भी चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी उद्यमियों से कहा कि अपनी कंपनियों में युवाओं को काम करने का मौका दे एवं उन्हें अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। हमारे देश में युवाओं के पास एक नई एवं आधुनिक सोच है हमारा देश चौथी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर कर आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, उषा ठाकुर, मनोज पटेल, सावन सोनकर, सुमित मिश्रा संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा तथा नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों का आंकड़ा 15 हजार के पार जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 2310 शिकायतें, दूसरे स्थान पर 1334 शिकायतों के साथ टोंक।

rktvnews

लोगों के समय पर नहीं आने की जानकारी मिलने पर सचिवालय का निरीक्षण किया : मुख्यमंत्री

rktvnews

झारखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना बदल रही है किसानों की जिंदगी, फलों का राजा घोल रहा है जीवन में मिठास।

rktvnews

भारत-फ़िजी संयुक्त वक्तव्य: वेइलोमनी दोस्ती (फिजी अभिव्यक्ति में अर्थ है एक दूसरे से प्रेम करना) की भावना में साझेदारी।

rktvnews

चतरा:कदाचारमुक्त NEET (UG) परीक्षा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

नवनिर्वाचित एमएलसी अवधेश नारायण सिंह ने मां आरण्य देवी के मंदिर में मत्था टेका।

rktvnews

Leave a Comment