RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

नवादा:जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन।

नवादा/बिहार 03 नवंबर।जिलाधिकारी नवादा आषुतोष कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता नवादा उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में की जनता दरवार का आयोजन किया गया।
आज जनता दरबार में कुल 45 आवेदन आये, जिसमें कई आवेदनों को आॅन स्पाॅट निष्पादन कर दिया गया। आज की जनता दरबार में आपूर्ति, विद्युत, भूमि विवाद, राजस्व, मद्य निषेध, शिक्षा, भू अर्जन, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण, आपदा, राशन कार्ड आदि से संबंधित मामले आए।
आज जनता दरबार में थाना कौआकोल, पो0-मझिला, ग्राम-बिदिचक के साधुगोप ने अनुदान के पैसा नहीं मिलने संबंधित आवेदन दिया। थाना-हिसुआ, साकिन-बजरा के बिपिन सिंह ने उनका मकान बनाने से रोकने के संबंध में आवेदन दिया। थाना-कौआकोल, ग्राम-मधुरापुर के शिव यादव ने उनका घर को आने-जाने के रास्ता को अवरूद्ध कर दिवार निर्माण करने पर रोक लगाने के संबंध में आवेदन दिया। प्रखंड-नारदीगंज, ग्राम-पसई के बेबी देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् जमीन उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन दिया। प्रखंड-हिसुआ, साकिन-पांचु गढ़ के मो0 मुस्ताक आलम ने अपने आवेदन में लिखा कि मेरे नाम से आवंटित दुकान पर जबरन कब्जा कर दुकान से निकाल दिया गया। कृपया न्याय दिया जाय। सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों से बात कर तुरंत निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
आज की जनता दरबार में राजीव कुमार निदेशक डीआरडीए प्रषान्त रमनीया वरीय उपसमाहर्ता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस ने विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में अफ्रीकी क्षेत्र के वरिष्ठ सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर प्रथम दो-सप्ताह के प्रगतिशील नेतृत्व विकास कार्यक्रम के दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजन द्वारा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की।

rktvnews

भोजपुर:गुरु विकास के सांगीतिक सेवा के 25 वें वर्ष का उत्सव शुरू।

rktvnews

गया:मनरेगा योजना अन्तर्गत निर्मित महात्मा गांधी खेल स्टेडियम का उद्घाटन।

rktvnews

संध्या बेला

rktvnews

इंदौर:संभागायुक्त ने स्ट्रांग रूम व डाइट का अवलोकन किया।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी महासंघ की अनिश्चित कालीन हड़ताल अनवरत जारी।

rktvnews

Leave a Comment