RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित कार्यों की की समीक्षा।

15 दिनों के अंदर सभी सरकारी भूमि को चिन्हित कर सूचीबद्ध करने का निदेश।
खराब प्रदर्शन करने वाले राजस्व कर्मचारियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई।

RKTV NEWS/छपरा(सारण)23 दिसंबर ।जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव द्वारा सोमवार संध्या (22.12.2025) को अपर समाहर्ता राजस्व, प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता तथा सभी अंचलाधिकारियों के साथ राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
परिमार्जन प्लस एवं दाखिल खारिज से संबंधित सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निदेश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया। 75 दिनों से अधिक समयावधि के म्युटेशन के लंबित मामलों को निष्पादन अगले 10 दिनों में सुनिश्चित करने का स्पष्ट निदेश
जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के लिये अर्जित की गई भूमि का दाखिल खारिज प्राथमिकता से सुनिश्चित करने का निदेश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया।
सभी अंचलों में प्रतिनियुक्त सभी राजस्व कर्मचारी निश्चित रूप से प्रतिदिन सरकारी भवन में उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी परिस्थिति में कोई भी राजस्व कर्मचारी निजी भवन में नहीं बैठेंगे और न ही निजी भवन में कार्यालय का संचालन करेंगे, अन्यथा संबंधित राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी द्वारा सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को निदेश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्रांतर्गत अंचलों के कार्यों की समीक्षा कर राजस्व कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रत्येक माह विभिन्न हल्कों का नियमित रूप से निरीक्षण करने का निदेश दिया गया। म्युटेशन एवं परिमार्जन के पुराने लंबित मामलों के अभिलेख की जाँच कर लंबित रहने का स्पष्ट कारण पता करने का निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सिर्फ ऑब्जेक्शन लगाकर मामले को लंबित रखने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी द्वारा जिले के वैसे सभी सरकारी भूमि जिन पर जमाबंदी चल रही है, उसका आकलन कर विवरणी उपलब्ध कराते हुए यथाशीघ्र जमाबंदी रद्दीकरण की कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
सभी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता को अपने न्यायालय के सभी लंबित वादों को अविलंब निष्पादित करने का निदेश दिया गया। राजस्व महाभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों को नियमानुसार निष्पादित करते हुए शत प्रतिशत विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने का निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को विभिन्न विभागों की परियोजनाओं यथा – स्वास्थ्य विभाग के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण, शिक्षा विभाग के तहत विद्यालय भवन निर्माण, मंडल कारा, छपरा को स्थानांतरित करने, उप कारा मढ़ौरा के निर्माण, बी – सैप केंद्र निर्माण, मढ़ौरा अनुमंडल न्यायालय आदि सभी परियोजनाओं के निर्माण हेतु विभाग द्वारा अधियाचित भूमि का अविलंब चयन कर प्रस्ताव तैयार कर भूमि उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
विभिन्न परियोजनाओं के लिये भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से विभिन्न मौजों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में सभी हितबद्ध रैयतों से जमीन से संबंधित दस्तावेज प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों का समाधान कर दस्तावेज प्राप्त करते हुये मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निदेश दिया गया।

Related posts

पटना: प्रियंका रानी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में नए निदेशक के रूप में संभाला कार्यभार।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने सर्वोच्च न्यायालय के तीन प्रकाशनों का विमोचन किया।

rktvnews

गिरीडीह: जनगणना को ले की गई प्रेस वार्ता।

rktvnews

अल्जाइमर रोग के संभावित इलाज का रास्ता प्राकृतिक पॉलिफेनॉल में पाया गया।

rktvnews

राजस्थान :द्वितीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस ‘कौमार्कोंन–23’ का राज्यपाल ने किया शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माण्डू का पुरातात्विक वैभव देखा

rktvnews

Leave a Comment