संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन।

बक्सर विधायक आनंद मिश्र व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया प्रदर्शनी का उद्घाटन।
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 दिसंबर।शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को ‘विज्ञान प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया।
उद्घाटन मुख्य अतिथि आनंद मिश्रा (पूर्व आईपीएस व बक्सर विधायक), विशिष्ट अतिथि आचार्य धर्मेन्द्र तिवारी (पूर्व कुलपति, वीकेएसयू), भाई ब्रम्हेश्वर (पूर्व महासचिव, बिहार राज्य नागरिक परिषद), प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा (अध्यक्ष, बिहार राज्य विवि शिक्षक महासंघ), कर्नल राणा प्रताप सिंह, एम.एम. महिला कालेज के प्राचार्य डाॅ.नरेन्द्र कुमार पालित, राजेन्द्र सिंह परिहार (पूर्व प्रधानाध्यापक), विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं प्राचार्या अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
अध्यक्षता प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा, संचालन वरीय शिक्षक अरविंद कुमार ओझा ने किया। स्वागत गीत विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया।
अतिथियों का स्वागत विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं प्राचार्या डाॅ.अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र, पौधा एवं मोमेंटो देकर किया। तत्पश्चात् अतिथियों द्वारा बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस दौरान बच्चों ने अपने-अपने माॅडल के बारे में अतिथियों को जानकारी दी। मुख्य अतिथि बक्सर विधायक आनंद मिश्र (पूर्व आईपीएस) ने कहा कि आज हमारे लिए गौरव का दिन है। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने जिस तरह की नई तकनीक वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मक को दर्शाया है। वह हमारे कल्पना से परे है।
इसमें मेक इन इंडिया की झलक दिखती है। यहां के छात्रों में अपार संभावनाएं हैं, उन्होंने कहा कि विज्ञान अगर योग्य हाथों में होगा, तो विकास होगा और गलत के हाथों में होगा तो विनाश होगा। बच्चों के सफलता के पीछे उनके शिक्षक एवं परिजन का मेहनत दिख रहा है, उन्होंने मोटिवेशनल स्पीच देते हुए बच्चों से कहा कि जीवन में हमेशा सकारात्मक सोच रखें।
सब अच्छा करें। वक्त बुरा हो सकता है। आप जैसा देखेंगे, आपको वैसी ही दुनिया दिखेगी। एक ही जीवन है, श्रेष्ठ जीवन। हमेशा आपको बेस्ट करना है। वीकेएसयूके के पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि यह विद्यालय वैज्ञानिक दृष्टिकोण देने और संयमित और विकसित ज्ञान देने का काम कर रहा है, उन्हें शिक्षा के साथ-साथ संवेदना पर भी बल दिया। बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव भाई ब्रम्हेश्वर ने कहा कि ने कहा कि इस विद्यालय के बच्चों की कल्पनाशीलता तथा रचना धर्मिता देखने लायक है।
बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा ने कहा कि शिक्षा इस विद्यालय के माहौल में दिख रही है। शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहती, जो कि यहां के छात्रों के मेहनत प्रयोग एवं प्रयास में दिख रही है। स्वागत भाषण देते हुए प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शनी बच्चों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। विद्यालय के छात्र-छात्रा विभिन्न वैश्विक समस्या को पोस्टर, प्रोजेक्ट, मॉडल तथा विज्ञान व तकनीक से सम्बन्धित उपकरणों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता और वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया है। बच्चे युवा होकर देश एवं समाज के लिए सजग प्रहरी बने। निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि ‘विज्ञान प्रदर्शनी’ के लिए लगभग आठ सौ छात्र-छात्राओं ने प्रोजेक्ट, पोस्टर, मॉडल व अन्य विज्ञान एवं तकनीक से सम्बन्धित उपकरण तैयार कर विद्यालय में जमा कराया।
विज्ञान तथा कला शिक्षकों द्वारा चयनित लगभग पाँच सौ प्रोजेक्ट, पोस्टर, मॉडल व अन्य मशीनरी उपकरणों को प्रदर्शनी में स्थान दिया गया। ‘विज्ञान प्रदर्शनी’ का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा आमलोगों में ‘वैज्ञानिक सोच’ के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इस अवसर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक वर्धन, नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के ट्रस्टी राम कुमार सिंह, अवधेश कुमार पांडेय, मनोज सिंह (प्रदेश मुखिया संध के पूर्व अध्यक्ष), अखिलानंद ओझा (भाजपा नेता), श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति के संयोजक शंभू चौरसिया, जितेंद्र पांडेय, राकेश कुमार धन्नू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उप-प्राचार्य ऋषिकेश ओझा, विज्ञान शिक्षक चंद्रकांत उपाध्याय, ब्रजेश तिवारी, एसके द्विवेदी, मिथिलेश सिंह, राजेश रमण, कला शिक्षक विष्णु शंकर, संजीव सिन्हा, संगीत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, अमितेश रंजन, दीपेश कुमार एवं महेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन ‘वंदे मातरम’ से हुआ।
प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित
आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल को प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों ने हाइड्रोइलेक्ट्रिक, ग्लोबल वार्मिंग, स्मार्ट सिटी, विंड एनर्जी, ऑटोमेटिक डस्टबिन, एयर पॉल्यूशन कंट्रोलर सिस्टम, डिजास्टर मैनेजमेंट, वॉइस कंट्रोल कार, इलेक्ट्रिसिटी बाई वेस्ट मैटेरियल, विंड मिल, वाटर साइकिल, सोलर सिस्टम, सोलर पावर, वोल्केनो इरप्शन आदि पर आधारित मॉडल को प्रदर्शित किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र, प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह एवं आगत अतिथियों ने बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

