RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा :मंत्री डॉ० इरफान अंसारी ने खाद्य आपूर्ति, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)13 मई।डॉ० इरफान अंसारी, मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण-सह-खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार का आज चतरा आगमन हुआ। चतरा परिसदन पहुंचने पर उपायुक्त रवि आनंद ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इसके उपरांत परिसदन सभागार में माननीय मंत्री की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनवितरण प्रणाली, पैक्स, राशन वितरण, धोती-साड़ी वितरण सहित विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था में नियमित अनुश्रवण एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर विशेष बल दिया।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों एवं मैनपावर की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की कमी से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
बैठक में उपायुक्त रवि आनंद, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीतू सिंह, सभी प्रखंडों के आपूर्ति पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह भजन लाल शर्मा ने ली प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ।

rktvnews

भोजपुर: पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ एन विजया लक्ष्मी का भोजपुर दौरा,की बैठक।

rktvnews

आईएनएस रजाली में नौसेना पायलटों की पासिंग आउट परेड।

rktvnews

यह मुकेश की नहीं, बस्तर की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट है!

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया।

rktvnews

संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां:ऐसे सुप्रीम कोर्ट की क्षय हो!

rktvnews

Leave a Comment