RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

रिफाइंड सोयाबीन तेल और रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर मूल आयात शुल्क में 5% की कमी के चलते उपभोक्ताओं को सस्ते में मिलेगें खाद्य तेल।

नई दिल्ली/15 जून।उपभोक्ताओं को किफायती मूल्य पर खाद्य तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों पर मूल आयात शुल्क घटा दिया है। इस आशय का एक आदेश खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा अधिसूचना संख्या 39/2023 – सीमा शुल्क, दिनांक 14 जून, 2023 के माध्यम से जारी किया गया था जिसमें रिफाइंड सोयाबीन तेल (एचएस कोड 15079010) और रिफाइंड सूरजमुखी तेल (एचएस कोड 15121910) पर मूल आयात शुल्क को आज से 17.5% से घटाकर 12.5% कर दिया गया है। यह आदेश 31 मार्च, 2024 तक प्रभावी रहेगा।
इस फैसले से घरेलू बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों को कम करने के लिए सरकार द्वारा पहले किए गए उपायों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मूल आयात शुल्क एक महत्वपूर्ण कारक है जो खाद्य तेलों की माल उतारने तक की लागत को प्रभावित करता है जिससे घरेलू कीमतों पर भी प्रभाव पडता है। रिफाइंड सूरजमुखी तेल और रिफाइंड सोयाबीन तेल पर आयात शुल्क में कमी से उपभोक्ताओं को लाभ होगा, क्योंकि इससे घरेलू खुदरा कीमतों को कम करने में मदद मिलेगी।
इससे पहले अक्टूबर 2021 में रिफाइंड सोयाबीन तेल और रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क 32.5% से घटाकर 17.5% कर दिया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि वर्ष 2021 के दौरान अंतरराष्ट्रीय कीमतें बहुत अधिक थीं जो घरेलू कीमतों में भी परिलक्षित हो रही थीं।
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग देश में खाद्य तेल की कीमतों पर नज़र रखे हुए है और उपभोक्ताओं को इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है।

Related posts

पटना:बिहार सचिवालय सेवा कर्मियों की सिविल लिस्ट का विमोचन,ई-ऑफिस और तकनीकी प्रशिक्षण पर जोर।

rktvnews

भोजपुर:सनोज राम की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर भाकपा-माले एवं आरवाइए ने आरा में प्रतिरोध मार्च निकाला!

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का शुभारंभ किया!बाबा केदार, भगवान बदरी विशाल और मां गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।

rktvnews

राजस्थान:11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एसएमएस स्टेडियम में हुआ सामूहिक योगाभ्यास ,राज्यपाल ने योग कर स्वस्थ जीवन जीने का दिया संदेश।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना समारोह 2025 के उपलक्ष्य में झंडा मैदान में JSLPS विभाग द्वारा जतरा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

वैशाली: नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री ने किया नगर निकायों की 51 योजनाओं का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment