RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सनोज राम की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर भाकपा-माले एवं आरवाइए ने आरा में प्रतिरोध मार्च निकाला!

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जुलाई। बुधवार को बिहिया प्रखंड के गंज निवासी सनोज राम की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर भाकपा-माले एवं आरवाइए ने आरा में प्रतिरोध मार्च निकाला!
यह प्रतिरोध मार्च भाकपा-माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा से निकलकर शहर के विभिन्न मांगों से होते हुए आरा रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया!
प्रतिरोध मार्च को संबोधित करते हुए भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य व अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि पिछले 13 अगस्त 025 को सनोज राम मजदूरी करने दोघरा गये थे शाम में देर होने पर सनोज राम ने अपने भाई मनोज राम को मोबाइल पर फोन पर कहा कि मुझे धरहरा मुसहर टोली के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस गिरफ्तार किया गया तो उनके भाई मनोज राम ने फिर काॅल किया सनोज राम के कहा कि पुलिस मुझे बेरहमी से पीट रही है मुझे किसी बचा लिजिए तब उनके परिवार के लोग स्थानीय उत्पाद विभाग के थाना में गये तो उनके परिवार के लोगों भगा दिया गया और कहा कि यहां किसी को गिरफ्तार नहीं गया है!जब वे गिरफ्तार किए गए थे तब उनकी पत्नी का तीन माह का बच्चा था उनकी पत्नी का बच्चा तो कुपोषण के कारण बच्चा जन्म लेने के बाद ही उसकी मृत्यु हो गई!उनके पिताजी ने तब अगले दिन स्थानीय बिहिया थाना लिखित आवेदन दिया लेकिन आज तक उस आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया!इस सवाल सांसद सुदामा प्रसाद जी भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से मिलकर
सनोज राम की सकुशल बरामदगी की मांग की थी लेकिन आजतक सनोज राम बरामद नहीं हुए तब जाकर उनके पिताजी गौरीशंकर राम ने पिछले दोनों माह पहले हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया तब हाईकोर्ट ने दोषी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है!भाकपा-माले के नेताओं ने कहा कि जिस तरह बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार में पुलिस राज स्थापित किया जा रहा है जिसके चलते पुलिस मनमानी की घटनाएं चरम पर पहुंच गया है!जबकि परिवार के लोगों को कहना है कि पुलिस सनोज राम की हत्या कर शव कहीं अनजान पर फेंक दिया है!
भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य व अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि भोजपुर जिला प्रशासन बताएं कि सनोज राम पुलिस हिरासत से कैसे गायब हो गए?इसका जिला प्रशासन को जवाब देना होगा और उनकी सकुशल बरामदगी नहीं तो भाकपा-माले एवं आरवाइए 10 जुलाई को बिहिया में सड़क जाम कर आंदोलन को तेज किया जाएगा!आगे माले नेताओं ने कहा कि सनोज राम परिघटना का न्यायिक जांच की जाए,सनोज राम की हत्या हो गई होगी तो परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने,दोषी पुलिसकर्मियों पर दोहरे हत्या का मुकदमा दर्ज कड़ी से सजा देने की मांग की!
प्रतिरोध मार्च में नगर सचिव सुधीर सिंह,राज्य कमेटी सदस्य संगीता सिंह,राज्य कमेटी सदस्य क्यामु्द्दीन अंसारी,राज्य कमेटी सदस्य शब्बीर कुमार,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,आइसा सचिव जयशंकर प्रसाद जिलाध्यक्ष विकाश कुमार इंनौस जिला सचिव निरंजन केसरी, जिलाध्यक्ष विशाल कुमार,इंसाफ मंच के जिला सचिव अजय कुमार गांधी,आइसा नेता रौशन कुशवाहा,नगर कमेटी सदस्य राजेन्द्र यादव,रणधीर कुमार राणा,विकास कुमार राजा,धीरेन्द्र आर्यन,सुमित कुमार,अनुप कुमार,सनोज यादव,विवेक कुमार यादव,चंदन दास सहित कई लोग शामिल थे!
सभा का संचालन इंनौस के नेता राजू राम ने किया!

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 15 दिसंबर 24

rktvnews

भारत और सेंट क्रिस्टोफर एवं नेविस ने खेल के क्षेत्र में परस्‍पर सहयोग के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में सरस्वती पूजन के साथ बसन्तोत्सव-2024 का भव्य आयोजन! सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी कला का किया प्रदर्शन।

rktvnews

बिहार:BPSC परीक्षा में हुई धांधली के विरुद्ध पटना उच्च न्यायालय पहुंचे छात्र।

rktvnews

भाजपाईयों ने फूंका चाचा और भतीजे का पुतला!विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं की पिटाई और एक कार्यकर्ता की मृत्यु पर भाजपा भोजपुर ने मनाया काला दिवस।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जेसी मिल श्रमिकों की देनदारियों के भुगतान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment