RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

कैलाश सत्यार्थी एवं दिशा एक प्रयास का संयुक्त रूप से बाल विवाह, श्रम,यौन शोषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान।

जगदीशपुर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जून। जगदीशपुर प्रखंड ग्राम पंचायत दावां के वार्ड नंबर 07,08,10,14,13, में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन* एवम *दिशा एक प्रयास संस्थान* के सहयोग व निर्देशन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें बाल विवाह , बाल तस्करी , बाल यौन शोषण के खिलाफ शिक्षकों ,बच्चों माता पिता एवम अन्य लोगों के साथ बैठक किया गया और उन्हें इससे संबंधित जरूरी बातों से अवगत करा कर उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया गया । बाल विवाह बाल तस्करी बाल श्रम बाल यौन शोषण के विरुद्ध होने वाले दुष्परिणामों को लेकर बैठक हुआ। यह बैठक कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन यूएस एवं दिशा एक प्रयास के संयुक्त तत्वाधान में हुआ बैठक में सुनिश्चित किया गया है कि आगामी 1 जून से 30 जून तक इस मुहिम को बड़े पैमाने पर लाकर इसके दुष्परिणामो से लोगों को अवगत कराया जाएगा सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास के पंचायत के मुखियाँ शुशुमलता ने बताया कि बाल मजदूरी व शोषण की नियंत्रण मौजूदगी से देश की अर्थव्यवस्था को खतरा हो रहा है बच्चों पर इससे गंभीर आपातकालीन और दीर्घाकालीन दुष्परिणाम हो रहा है शिक्षा से वंचित हो व उसका शारीरिक मानसिक विकास ना होने देना बाल तस्करी भी बाल मजदूरी से ही जुड़ी हैं हमें बच्चों का शोषण रोकना होगा बच्चों एवं उनके परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करना होगा।बैठक में ग्राम पंचायत आमा की मुखिया ने बताया की 18 वर्ष लड़की का उम्र और 21 वर्ष से कम लड़के का उम्र अगर होता है तो उसे बाल विवाह कहते हैं जो नहीं करना है और न ही करने देना है। बैठक में मौजूद सेविका सहायिका संजू देवी, आशा मंजू देवी, रोशन कुमार ,शमीमा खातून, अनीता देवी मौजूद रही
बैठक मे दावा पंचायत की मुखियां सुशुम लता, CDPO और LS जगदीशपुर आंगनवाड़ी सेविका रानी पटेल , उषा सिंह, नरगिश खातून , सुनीता देवी एवम मोहम्मद मकसूद आलम वार्ड सदस्य दीपक कुमार, अशोक चौधरी, अयूब खान के सहयोग से लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का आग्रह किया गया।

Related posts

सी-डॉट ने “सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग के जरिये मोबाइल-सक्षम आपदा लचीलापन” कैटेगरी के लिए यूएन का डब्ल्यूएसआईएस 2024 “चैंपियन” पुरस्कार जीता।

rktvnews

भोजपुर:आरा रमना मैदान मे प्रवेश पर टैक्स का पुरजोर मुखालफत करेगा आरा का नागरिक समाज :क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

मुख्यमंत्री ने 16वीं जयपुर मैराथन को झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

भारत को आर्थिक संकट की ओर धकेल रही हैं मोदी सरकार की नीतियां।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित बैठक में शिरकत की।

rktvnews

कुलपतियों के पदों को भरने से पूर्व राज्य कानून में संशोधन हो : फूटाब

rktvnews

Leave a Comment