RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का शुभारंभ किया!बाबा केदार, भगवान बदरी विशाल और मां गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।

देहरादून/उत्तराखंड 17 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का शुभारंभ किया। उन्होंने बाबा केदार, भगवान बदरी विशाल और मां गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के अब तक के 09 साल के कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज दुनिया में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर भारत की शाख बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आयोजित जी20 समिट में पूरी दुनिया ने भारत की संस्कृति और सामर्थ्य को देखा। उन्होंने भारत के श्री अन्न को भी वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दिलाने का कार्य किया है। आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार से राज्य को हर क्षेत्र में पूरा सहयोग मिल रहा है। सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। पर्यटन, कृषि, बागवानी, शिक्षा, चिकित्सा, तकनीकि क्षेत्र सभी में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, नगर आयुक्त मनुज गोयल, अनिल गोयल उपस्थित थे।

Related posts

एनटीपीसी ने बालिका सशक्तिकरण मिशन के नए संस्करण का शुभारंभ किया।

rktvnews

सरकार ने हरित हाइड्रोजन यौगिकों के व्यापार में तेजी लाने के उद्देश्य से भारत के लिए हरित अमोनिया और हरित मीथेनॉल मानकों की घोषणा की।

rktvnews

जीएमसी रोबोट से होगा घुटना एवं कूल्हे का प्रत्यारोपण : मंत्री सारंग

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई की नियुक्ति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री के 100 वें मन की बात कार्यक्रम की तैयारी हेतु भाजपा भोजपुर द्वारा बैठक की गई। सभी बूथों पर किया जाएगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:प्रेमचन्द की प्रासंगिकता शाश्वत है : प्रो डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment