RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप: शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब ने दर्ज की जीत।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 दिसंबर।जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के तत्वाधान में चल रहे राधा शरण सिंह कप मेमोरियल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2025-26 के आठवें दिन का आज प्रथम मैच शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम आर वॉरियर के बीच खेला गया। मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी पर शुन्य के स्कोर पर रही मध्यांतर के बाद फिर से खेल प्रारंभ हुआ अभी कुछ समय बिता ही था कि शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा के खिलाड़ी जर्सी नंबर 14 उत्तम कुमार ने खतरनाक मुभ बनाते हुए बाल आर वॉरियर के खेमे में डाल दिया।इस तरह शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा मैच में एक गोल से आगे हो गई अभी पहले गोल का जशन खत्म नहीं हुआ था की जर्सी नंबर 14 उत्तम कुमार ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल दाग दिया। इस तरह शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा मैच में दो गोल से आगे हो गई।मैच के शुरुआती क्षण में निर्णायक डॉ रंजन कुमार सिंह के द्वारा शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा के खिलाड़ी जर्सी नंबर 11 को गलत तरीके से खेल खेलने के लिए पीला कार्ड दिखाया गया तथा चेतावनी भी दी।इस मैच में शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा 2/0 से विजयी रहा। इस मैच के मुख्य निर्णायक की भूमिका में डॉ रंजन कुमार सिंह सहायक में राजकुमार, राहुल कुमार सिंह एवं धर्मेश उपाध्याय उपस्थित थे। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में जिला फुटबाल संघ भोजपुर आरा के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। राम मूर्ति प्रसाद का सम्मान लीग संयोजक वीर बहादुर यादव ने किया।
लीग चैंपियनशिप का दूसरा मैच दक्षिण इकौना फुटबॉल क्लब आरा बनाम एटलेटिको आरा के बीच खेला गया मध्यांतर तक दोनों टीमे बराबरी पर रही मध्यांतर के बाद इकौना टीम के जर्सी नंबर 9 ने अपने टीम के लिए गोल किया जवाबी कार्रवाई करते हुए एटलेटिको आरा की टीम ने अंतिम चरण में गोल कर दिया। इस तरह मैच बराबरी पर छुटा इस मैच के निर्णायक के रूप में राहुल कुमार सिंह रंजन कुमार सिंह राजकुमार और धर्मेश उपाध्याय उपस्थित थे। उपस्थित लोगों में लीग संयोजक वीर बहादुर यादव, मोहम्मद शमशाद खान, विनय सिंह, रणधीर सिंह मनदीप सिंह उपस्थित थे।

Related posts

महेंद्र मिसिर की रचनाओं का सही मूल्यांकन नहीं हुआ : डॉ दिवाकर पांडे

rktvnews

चतरा:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बथनाहा प्रखंड के महुआवा पंचायत के उच्च विद्यालय महुआवा में जिला प्रशासन के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

झारखंड:उपायुक्त सड़क निर्माण योजनाओं की प्रगति पर रखें नजरः मुख्य सचिव

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने खेकड़ा थाना दिवस में जन सामान्य की सुनी शिकायतें।

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा कि जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित!वंचितों को योजनाओं से जोड़े ताकि यात्रा का उद्देश्य पूरा हो सके – जिला कलक्टर

rktvnews

Leave a Comment