RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

सूचना के अधिकार का कमाल शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान! मामला विद्यालयों की चारदीवारी का,राकेश रॉय ने मांगी थी जानकारी।

ऑल इंडिया अभिवावक संघ अध्यक्ष राकेश रॉय

पटना /बिहार ( अनिल सिंह)।बिहार के विद्यालयों में चार दिवारी संबंधित सूचना के अधिकार की जानकारी पर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा तत्परता से इस पर संज्ञान लेते हुए कार्यों को प्रारंभ कर दिया गया है। ज्ञातव हो की ऑल इंडिया अभिवावक संघ के अध्यक्ष राकेश रॉय जो सरकारी विद्यालयों को सुदृण करने की मंशा से आए दिन शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध विद्यालयों की बुनियादी सुविधाओं की जानकारी जनसमूह को सरकारी विद्यालयों के प्रति जागरूक करने और व्याप्त कमियों को उजागर करने और समाधान कराने के लिए सूचना के अधिकार का सहारा लेते है इसी की कड़ी में विगत दिनों इनके द्वारा बिहार राज्य के विद्यालयों की चार दिवारी संबंधी मांगी गई थी जिसमे हजारों की संख्या में विद्यालयों में चार दिवारी नही होने की बात लिखी गई थी । ऑल इंडिया अभिभावक संघ अध्यक्ष राकेश कु. रॉय के द्वारा चहारदीवारी को लेकर मांगी गई आरटीई पर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। रॉय ने कहा की काफी संघर्ष के बाद शिक्षा विभाग हमारे कई आरटीआई पर अब काम करना प्रारंभ किया है। अगर सभी लोग शिक्षा के प्रति जागरूक होने लगें और हमारी ” समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबका अधिकार ” लड़ाई में साथ देने लगेगें तो हमसब मिलकर आने वाले दिनों में सरकारी स्कूलों में इतना बदलाव ला सकते हैं की हम गर्व से कह सकें की हमारा बेटा इस सरकारी स्कूल में पढ़ता है। चुकी हमसब मिलकर कभी आवाज़ बुलंद किए ही नहीं। अकेले अकेले लड़ते रहे वहीं समय समय पर नेता अपनी राजनीतिज्ञ रोटियां सेकते रहें जिससे कोई सुनवाई हुई नहीं। कारण हुआ निजी स्कूल फलता फूलता गया जहां अभिभावकों का पूरी तरह दोहन होने लगा चुकी ये निजी स्कूल शिक्षा का केंद्र न होकर व्यापार का केंद्र बन गया है। संघ अध्यक्ष राकेश रॉय ने सभी अभिभावको से अनुरोध किया है की आप सब ऑल इंडिया अभिभावक संघ से जुड़े और इस लड़ाई को मजबूती प्रदान करें जससे एक सार्थक बदलाव आए जो सभी की हित में हो।

Related posts

दरभंगा:दुर्गा पूजा को ले शांति समिति की बैठक।

rktvnews

नारी अपहरण !

rktvnews

सारण:जनवरी में आयोजित किया जाएगा मुशायरा व सेमिनार।

rktvnews

हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लि.पटना का 49 वां स्थापना*दिवस हर्षोल्लास संपन्न!रक्तदान शिविर सह पौधारोपण जनहित में जरूरी:राकेश कुमार सिंह वरिष्ठ संयंत्र प्रबंधक

rktvnews

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली कार विस्फोट की घटना पर आज नई दिल्ली में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने अमर शहीद राजगुरु की जयंती और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जेटली की पुण्य-तिथि पर किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment