RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रपति के 29 दिसंबर को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)21 दिसंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन के मद्देनज़र जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने राष्ट्रपति आगमन से संबंधित सुरक्षा, यातायात, कार्यक्रम स्थल, साउंड सिस्टम, स्वागत व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एवं अन्य लॉजिस्टिक तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएँ। उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक बैरिकेडिंग, ओवरहेड सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग प्लान, वाहन पास निर्गत करने तथा रूट लाइन की सघन निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साउंड सिस्टम, विद्युत आपूर्ति, वैकल्पिक व्यवस्था तथा तकनीकी समन्वय हेतु संबंधित विभाग/एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, सजावट, पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। अतिथि स्वागत एवं बैठने की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति का आगमन को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जिम्मेदारीपूर्वक दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित/संबद्ध रहे।

Related posts

भोजपुर की नन्दनी एवं विद्या अस्मिता खेलो इंडिया जोनल भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए चयनित।

rktvnews

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर: एसपी ने रात्रि में किया गांगी मोड़ स्थित SST चेक पोस्ट का निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:सारण:महत्वपूर्ण परियोजनाओं हेतु भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

8 मई, 2023 को 200 से अधिक जिलों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला आयोजित किया जाएगा

rktvnews

शर्म तो ज्ञान पर आएगी, न कि अंग्रेज़ी पर!

rktvnews

Leave a Comment