RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दुमका:जिला खेलकूद संघ दुमका द्वारा आयोजित 15वीं इंडोर स्पोर्ट्स 2025 का शुभारंभ।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)12 सितंबर।जिला खेलकूद संघ दुमका द्वारा आयोजित 15वीं इंडोर स्पोर्ट्स 2025 का शुभारंभ गुरुवार को इंडोर स्टेडियम दुमका में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक बसंत सोरेन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा की खेलकूद जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है यह तन ही नहीं मन को भी मजबूती प्रदान करता है। खेल को खेलने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वहां मन भी स्वस्थ रहता है। आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं मंच संचालन सचिव जिला खेलकूद संघ उमाशंकर चौबे ने किया। यह प्रतियोगिता चार दिनों तक चलेगी दिनांक 14 सितंबर को समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में शतरंज, कैरम बोर्ड , बैडमिंटन , ताइक्वांडो, पावर लिफ्टिंग एवं बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अमिताभ बच्चन सोरेन कार्यपालक अभियंता विद्युत तूफान पोद्दार जिला खेल पदाधिकारी दुमका कर्नल अनिल कमांडिंग ऑफिसर एनसीसी तथा सम्मानित अतिथि के रूप में ब्रेंत्युस मरांडी ,शिबा बास्की, मोहम्मद सलाम उपस्थित थे। सभी खेलों का संयोजन निमाई कांत झा द्वारा किया जा रहा है। विभिन्न खेलों के सफलतापूर्वक संचालन के लिए घनश्याम प्रसाद साह शतरंज, विकास झा एवं चंदन कुमार कैरम बोर्ड, दीपक झा बैडमिंटन, स्मिता आनंद ताइक्वांडो, जयराम शर्मा कराटे विकास कुमार एवं संजीव कुमार पावरलिफ्टिंग तथा दाउद अली बास्केटबॉल उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद साह, शिशिर घोष, दिनेश मंडल,मधुसूदन मुर्मू,आकाश मंडल, हरिलाल प्रसाद, प्रकाश कुमार, विशाल मरांडी, कोमल कुमारी सहित जिला खेलकूद संघ के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने करौं प्रखंड एवं प्रखंड के ग्राम पंचायत रानीडीह का निरीक्षण कर किया क्षेत्र भ्रमण।

rktvnews

बक्सर:स्टैटिक निगरानी दल के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक।

rktvnews

गढ़वा:सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर पंचायत भवन कल्याणपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए प्रयागराज महाकुंभ में ठहरने, भोजन की साय सरकार ने की निःशुल्क व्यवस्था।

rktvnews

हनुमानगढ़:मतदान दिवस पर मिलेगा सवैतनिक अवकाश।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह।

rktvnews

Leave a Comment