RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: कारगिल विजय दिवस पर राज्यपाल ने शौर्य स्थल में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र किए अर्पित।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)26 जुलाई।कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने चीड़बाग, देहरादून स्थित शौर्य स्थल में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस उन वीर सपूतों के सम्मान का दिन है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि कारगिल की कठिन और विषम परिस्थितियों में भारतीय सेना ने अदम्य साहस और रणनीतिक कौशल का परिचय देते हुए दुश्मनों को परास्त कर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। यह विजय प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय है। राज्यपाल ने कहा कि यह दिवस न केवल शौर्य और बलिदान की गाथा को याद करने का अवसर है, बल्कि यह हमें यह भी प्रेरणा देता है कि हम प्रत्येक परिस्थिति के लिए मानसिक और रणनीतिक रूप से सदैव तैयार रहें। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में उत्तराखण्ड के वीर जवानों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। प्रदेश की वीरभूमि ने अनेक रणबांकुरों को जन्म दिया है, जिन्होंने इस युद्ध में असाधारण पराक्रम का परिचय दिया राज्यपाल ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीरों के परिवारजनों, वीरांगनाओं और युद्ध में घायल हुए सैनिकों के प्रति समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनकी सेवा और सहायता करना ही शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल में ही परमवीर चक्र विजेता को मिलने वाली अनुग्रह राशि को डेढ़ करोड़ रुपये कर दिया है जो पूर्व में 50 लाख रूपये थी, यह सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेट्स से भी संवाद किया तथा कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं को सम्मानित कर उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल एम पी एस गिल, ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर एनएचओ, एडमिरल पीयूष पॉसी, स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर आरएस थापा के साथ-साथ नौसेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी, जेसीओ और देहरादून स्टेशन के सैनिक भी शामिल हुए।

Related posts

जिलाधिकारी ने की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक,बैंकिंग सेक्टर नहीं कर रहा अच्छा कार्य !सरकारी योजनाओं के लोन के लिए अनावश्यक चक्कर ना लगवाए बैंकर्स: जितेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

बक्सर जिला परिषद् के प्रभारी प्रधान लिपिक सह लेखापाल आनंद कुमार सिंह हुए निलंबित।

rktvnews

वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक प्रकट किया।राजकीय सम्मान के साथ की जायेगी अंत्येष्टि।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए ओम बिरला का आभार व्यक्त किया।

rktvnews

फिडे ग्रैंड स्विस ओपन में भारत शीर्ष स्थान पर!प्रधानमंत्री ने विदित गुजराती और वैशाली को उनकी असाधारण जीत के लिए बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:कारपोरेट-महाजनी लूट को छुपाने के लिए नरेंद्र मोदी ने छेड़ा मंगलसूत्र का राग, माइक्रो-फाइनेंस का कर्ज बना महिलाओं के गले की फांस : मीना तिवारी

rktvnews

Leave a Comment