RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:14 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक अधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)17 अगस्त।शनिवार 14 सितंबर 2024 को दरभंगा,बेनीपुर एवं बिरौल न्यायालय परिसर में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के मद्देनजर शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कि गई।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी अधिकारियों से कहा कि समय से पक्षकारों को नोटिस करना सुनिश्चित करें जिससे अधिक से अधिक मामलों का निवारण राष्ट्रीय राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सके करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोक अदालत में किसी भी पक्षकार को अपने मामले के निष्पादन में किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए।
साथ ही ऋणधारकों का बही खाता आदि पूर्व से हीं तैयार रखें तथा अधिकतम छूट देने के लिए विशेष व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि ऋणधारकों को इंस्टालमेंट की सुविधा भी दिया जाए।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि हर कोई अपना कर्ज चुकाना चाहता है।
उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक मामले को निष्पादित कराने के लिए कई तरीके बताए जिस पर सभी बैंक अधिकारियों ने अपनी सहमति देते हुए अधिकतम मामलों को निपटाने का आश्वासन दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत से बेहतर करने का प्रयास करें।
मौके पर एलडीएम सहित सभी बैंकों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बिहार: बक्सर: डीएम की उपस्तिथि में 28 लाख रुपए के जब्त शराबों का किया गया विनिष्टिकरण।

rktvnews

भोजपुर: महापौर ने आरा नगर निगम के वार्ड संख्या-39 नवादा में सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के बलिदान की भावना को याद किया।

rktvnews

क्या बिहार में सुशासन जंगलराज में बदल रहा है ?

rktvnews

एपीडा ने यूनाइटेड किंगडम को झारखंड से ताजे आमों के पहले निर्यात को सुगम बनाया।

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) की नई कार्यकारिणी समिति का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment